होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / जानें, न्यूज चैनलों के लिए किस तरह फायदे का सौदा साबित हो रहे चुनाव

जानें, न्यूज चैनलों के लिए किस तरह फायदे का सौदा साबित हो रहे चुनाव

ज्यादा से ज्यादा व्युअरशिप हासिल करने के लिए तमाम स्ट्रैटेजी अपना रहे हैं चैनल्स

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

देश में 17वीं लोकसभा के गठन के लिए विभिन्न चरणों में चल रही मतदान प्रक्रिया सोमवार को पांचवे चरण में प्रवेश कर चुकी है। चुनाव के दौरान हिंदी न्यूज चैनलों की व्युअरशिप में काफी इजाफा देखने को मिला है। इन चैनलों के विज्ञापन रेट में भी काफी बढ़ोतरी हो गई है। सिर्फ हिंदी ही नहीं, अंग्रेजी न्यूज चैनलों की व्युअरशिप भी चुनाव के दौरान काफी बढ़ गई है। चुनाव का ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाया जा सके, इसके लिए चैनलों की ओर से तमाम स्ट्रैटेजी अपनाई जा रही हैं।

इस बार में ‘रिपब्लिक टीवी’ (Republic TV) के सीईओ विकास खनचंदानी का कहना है, ‘इलेक्शन कवरेज को लेकर हमने काफी तैयारी की है। हम अपने दर्शकों को चुनाव कवरेज के साथ विश्लेषणात्मक कार्यक्रम भी दिखा रहे हैं। इसके अलावा हमारे पास एक विशेष बस भी है जो देश के विभिन्न राज्यों में जाकर लोगों से बात कर रही हैं और वहां की राजनीतिक स्थिति को दर्शाने का काम कर रही है। मतदान के दिन, मतगणना वाले दिन और जिस दिन सरकार का गठन होता है, उस दिन चैनलों की व्युअरशिप में काफी इजाफा हो जाता है। मतगणना वाले दिन बड़े चैनलों का विज्ञापन रेट प्रति सेंकेंड के लिए डेढ़ लाख रुपए तक हो जाता है, क्योंकि इस दिन व्युअरशिप काफी ज्यादा होती है। ज्यादा से ज्यादा व्युअरशिप हासिल करने के लिए हम कई स्ट्रैटेजी पर काम कर रहे हैं। इस दौरान हमें विज्ञापन भी काफी मिल रहे हैं।’

वहीं ‘टाइम्स नाउ’ (Times Now) और ‘मिरर नाउ’ (Mirror Now) ने बढ़ी हुई विज्ञापन दरों को सिर्फ मतगणना वाले दिन के लिए सीमित नहीं रखा है। उनकी ओर से एडवर्टाइजर्स को तीन महीने का एजेंडा ऑफर किया जा रहा है। ‘टाइम्स नाउ’ के प्रेजिडेंट (रेवेन्यू) निखिल गांधी का कहना है, ‘जहां तक अंग्रेजी न्यूज चैनलों की बात है, हमारे नए विज्ञापन रेट तीन महीने के एजेंडे पर हैं और यह अप्रैल से चल रहे हैं। इसमें सरकार गठन वाले दिन से लेकर शपथ ग्रहण समारोह आदि शामिल हैं। जब भी चुनाव आते हैं, हम विज्ञापन रेट को 30-40 प्रतिशत तक बढ़ा देते हैं। दरअसल हम क्रेडिबिलिटी पर ज्यादा ध्यान देते हैं और लोगों को हमारे चैनल्स पर सटीक खबरें मिलती हैं, यही कारण है कि चुनावों में हमारे चैनलों की व्युअरशिप 55 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ जाती है।’

इस बारे में ‘न्यूज18 नेटवर्क’ (News18 Network) के सीईओ (इंग्लिश और बिजनेस न्यूज क्लस्टर) बसंत धवन का कहना है, ‘विभिन्न इलेक्शन शो और कॉमर्शियल इन्वेंट्री के अलावा हमने एडवर्टाइजर्स को अपने खास इलेक्शन टूल्स से जुड़ने का मौका दिया है। इसके लिए हमने ‘मैजिक वॉल’ तैयार की है, जिसमें व्युअर्स को विषय के गहन विश्लेषण के बारे में जानकारी दी जाएगी। ब्रैंड्स इसके साथ जुड़कर ज्यादा से ज्यादा लोगों तक अपनी पहुंच बना सकते हैं। पिछले दिनों पांच राज्यों में हुए चुनाव में व्युअरशिप सात गुना तक बढ़ गई थी, हालांकि, इन राज्यों से टीवी व्युअरशिप ज्यादा नहीं आती है। अब आम चुनाव पर तो पूरे देश की नजर है, ऐसे में व्युअरशिप में रिकॉर्ड तोड़ इजाफा होने की उम्मीद है।’ बसंत धवन का यह भी कहना है, ‘चुनाव के दौरान बढ़ी व्युअरशिप को देखते हुए एडवर्टाइजिंग रेट पहले ही बढ़े हुए हैं। मतगणना वाले दिन व्युअरशिप बहुत बढ़ने से चैनलों को विज्ञापन के मोर्चे पर भी काफी फायदा होगा।’

इस बारे में ‘बार्क इंडिया’ (BARC India) के सीईओ पार्थो दासगुप्ता का कहना है, ‘लोकसभा चुनाव के दौरान ज्यादा से ज्यादा लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए न्यूज चैनल्स ने पहले ही कई नए प्रयोग किए हैं। इस दिशा में हिंदी न्यूज चैनलों के साथ ही अंग्रेजी न्यूज चैनल भी कई तरह की कवायद कर रहे हैं। पिछले चुनावों की तुलना में इंग्लिश न्यूज चैनलों की व्युअरशिप में काफी इजाफा देखने को मिला है।’ एक उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया, ‘कर्नाटक में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान मतणगना वाले दिन अंग्रेजी न्यूज जॉनर में व्युअपशिप साढ़े चार गुना तक बढ़ गई थी। इसके अलावा कुछ समय पूर्व पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव परिणाम के दौरान भी इस जॉनर में व्युअरशिप साढ़े तीन गुना बढ़ गई थी।


टैग्स न्यूज चैनल्स बार्क इंडिया टाइम्स नाउ रिपब्लिक टीवी मिरर नाउ चुनाव 2019 इंग्लिश न्यूज चैनल न्यूज18 नेटवर्क
सम्बंधित खबरें

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

7 hours ago

आदित्य बिड़ला लाइफस्टाइल ब्रैंड्स में जसकरण बीर सिंह की एंट्री, संभाली बड़ी जिम्मेदारी

फैशन और लाइफस्टाइल सेक्टर से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जसकरण बीर सिंह को आदित्य बिड़ला लाइफस्टाइल में Simon Carter ब्रैंड का नया बिजनेस हेड नियुक्त किया गया है।

10 hours ago

पब्लिसिस मीडिया से जुड़े अधीश जैन, मिली ये अहम जिम्मेदारी

मीडिया और ऐडवर्टाइजिंग इंडस्ट्री से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। अधीश जैन को Publicis Media की PMX टीम में मीडिया बाइंग का ग्रुप हेड नियुक्त किया गया है।

10 hours ago

बदलते दौर में भारतीय मनोरंजन की नई दिशा तय करने वाले विजनरी लीडर हैं केविन वज

मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री ऐसी दुनिया है जो हर सीजन खुद को बदल लेती है। लेकिन इन बदलावों के बीच एक नाम लगातार मजबूती से खड़ा रहा है- केविन वज।

17 hours ago

जन्मदिन विशेष: मीडिया रणनीति के मजबूत स्तंभ अरुण शर्मा का प्रेरक सफर

अरुण शर्मा इस समय इनिशिएटिव मीडिया में चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) और मैग्ना एट इनिशिएटिव के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं और आज उनका जन्मदिन है।

1 day ago


बड़ी खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

10 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने AI, नौकरियों और भविष्य को लेकर रखी विस्तार से बात

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज हो चुका है। इस बड़े मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के असर, उसके फायदे और उससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हो रही है।

17 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

7 hours ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

17 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

17 hours ago