होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / महिला न्यूज एंकर ने जीती BBC के खिलाफ चल रही ये 'अनोखी जंग'

महिला न्यूज एंकर ने जीती BBC के खिलाफ चल रही ये 'अनोखी जंग'

न्यूज शो की प्रजेंटर ने पिछले साल बीबीसी के खिलाफ एंप्लॉयमेंट ट्रिब्यूनल में दर्ज कराया था मामला

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

समान काम के लिए पुरुष कर्मचारियों के मुकाबले महिला कर्मचारियों को कम वेतन देने के मामले में सुनवाई का सामना कर रहे ‘ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन’ (BBC) को हार मिली है। इस मामले को ‘एंप्लॉयमेंट ट्रिब्यूनल’ (employment tribunal) में ले जाने वालीं ‘बीबीसी’ के न्यूज शो की एंकर समीरा अहमद ने यह केस जीत लिया है। दरअसल, बीबीसी के शो ‘न्यूजवॉच’ (Newswatch) की महिला प्रजेंटर समीरा अहमद ने पिछले साल इस मामले में बीबीसी के खिलाफ केस किया था। समीरा का कहना था कि उन्हें अपने पुरुष सहकर्मी जेरेमी वाइन (Jeremy Vine) के मुकाबले कम सैलरी दी जाती है, जबकि वह भी समीरा की तरह एक शो ‘पॉइंट्स ऑफ व्यू’  (Points of View) होस्ट करते थे।

वर्ष 2012 से यह शो होस्ट कर रहीं समीरा का कहना था कि उन्हें प्रति एपिसोड 440 पाउंड्स (करीब 40000 रुपए) दिए जा रहे थे। हालांकि 2015 में इसे बढ़ाकर 465 पाउंड्स (42000 रुपए) कर दिया गया था। इसके विपरीत वाइन को 2008 से 2018 के बीच हर एपिसोड के लिए 3000 पाउंड्स (लगभग 2.73 लाख रुपए) दिए गए। हालांकि जनवरी 2018 में वाइन को मिलने वाली प्रत्येक एपिसोड की पेमेंट को कम कर 1300 पाउंड्स (1.18 लाख रुपए) कर दिया गया था। इस कटौती के बाद वाइन ने उसी साल की जुलाई में इस्तीफ़ा दे दिया था। यह मामला लंदन के ‘एंप्लॉयमेंट ट्रिब्यूनल’ (employment tribunal) में चल रहा था, जहां इसकी सुनवाई हो रही थी।

इस मामले में बीबीसी का कहना था कि समीरा अहमद जिस शो का संचालन करती हैं, वह न्यूज सेगमेंट में आता है, जबकि वाइन का कार्यक्रम एंटरटेनमेंट कैटेगरी का था। न्यूज के मुकाबले एंटरटेनमेंट कार्यक्रमों पर काम करने वाले प्रजेंटर्स का मार्केट रेट अधिक होने के कारण ही सैलरी में यह अंतर था। ट्रिब्यूनल के समक्ष एक लिखित बयान में बीबीसी का यह भी कहना था कि ‘पाइंट्स ऑफ व्यू’ के ऑनस्क्रीन प्रजेंटर को फिर चाहे वह महिला हो अथवा पुरुष हमेशा ‘न्यूजवॉच’ के होस्ट से ज्यादा भुगतान किया गया है।

सुनवाई के बाद 10 जनवरी को ‘एंप्लॉयमेंट ट्रिब्यूनल’ ने इस मामले में समीरा अहमद के पक्ष में फैसला सुनाया। अपने फैसले में ट्रिब्यूनल का कहना था कि दोनों प्रजेंटर की सैलरी में अंतर था और बीबीसी इस बात के पुख्ता सबूत देने में असफल रहा कि दोनों की सैलरी में इतना अंतर लैंगिग भेदभाव के आधार पर नहीं था। दोनों को समान काम के लिए समान वेतन दिया जाना चाहिए था। हालांकि समीरा अहमद को बकाया रकम का भुगतान किए जाने के मामले में ट्रिब्यूनल ने कुछ स्पष्ट नहीं किया है।

‘द गार्जियन के अनुसार’, इस मामले में जीत मिलने के बाद समीरा अहमद ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, ‘मुझे खुशी है कि बीबीसी के साथ चल रहा ये केस सुलझ गया। मुझे बीबीसी के साथ काम करना पसंद है। कोई भी महिला अपने नियोक्ता (employer) के खिलाफ केस नहीं करना चाहती है।’ समीरा अहमद ने इस मामले में समर्थन देने के लिए अपने ट्विटर हैंडल पर ट्रिब्यूनल और नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट को धन्यवाद भी दिया है।

आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक,ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)


टैग्स बीबीसी एंप्लॉयमेंट ट्रिब्यूनल नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट एनयूजे समीरा अहमद
सम्बंधित खबरें

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 hour ago

आज रात India Today पर ब्राजील के राष्ट्रपति लूला का इंटरव्यू, ग्लोबल राजनीति पर रखेंगे बात

देश के प्रमुख न्यूज चैनल India Today पर आज रात ब्राजील के राष्ट्रपति Luiz Inácio Lula da Silva का एक खास और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू प्रसारित किया जाएगा।

1 hour ago

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

1 day ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

1 day ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 hour ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

10 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

7 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

12 hours ago