होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / न्यूज एंकर माधुरी कलाल ने कुछ समय के लिए न्यूज रूम से बनाई दूरी, बताई यह वजह

न्यूज एंकर माधुरी कलाल ने कुछ समय के लिए न्यूज रूम से बनाई दूरी, बताई यह वजह

नेशनल चैनल ‘जी हिन्दुस्तान’ (Zee Hindustan) में प्राइम टाइम शो ’राष्ट्रवाद ’ को होस्ट कर रहीं एंकर माधुरी कलाल अब कुछ महीनों के लिए शो में नहीं दिखाई देंगी।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

नेशनल चैनल ‘जी हिन्दुस्तान’ (Zee Hindustan) में प्राइम टाइम शो ’राष्ट्रवाद’ होस्ट कर रहीं एंकर माधुरी कलाल अब कुछ महीनों के लिए शो में नहीं दिखाई देंगी। ‘समाचार4मीडिया‘ से बातचीत में माधुरी कलाल ने बताया कि वह गर्भवती हैं और अगले महीने मां बनने वाली हैं।

उन्होंने 11 मार्च को अपना आखिरी प्राइम टाइम शो होस्ट किया था। इसके अलावा वह ‘देश को जवाब दो‘ नाम से भी एक शो होस्ट कर रही थीं। माधुरी कलाल ने बताया कि अपने स्वाथ्य को ध्यान में रखते हुए और आने वाले बच्चे की देखरेख के लिए उन्होंने होली के बाद से ही छुट्टी ले ली है। इसके साथ भी उन्होंने यह भी बताया कि वह इस समय भी ‘जी मीडिया‘ से जुड़ी हुई हैं और आने वाले समय में उनकी वापसी ‘जी हिन्दुस्तान‘ में ही होगी।

उन्होंने अपने आउटपुट हेड नीरज और एडिटर शमशेर सिंह का शुक्रिया अदा किया है। माधुरी कलाल ने बताया, ‘गर्भावस्था के आठ महीने तक मैंने अपना शो किया और इसके लिए नीरज और शमशेर जी बधाई के पात्र हैं, जिन्होंने सदैव मुझे प्रेरित किया।‘ माधुरी ने बताया कि उन्हें उनकी एचआर टीम का भी पूरा सहयोग प्राप्त हुआ है। उन्होंने अपने सीईओ पुरषोत्तम वैष्णव की तारीफ की और कहा कि उन्होंने सदैव अपनी टीम को एक परिवार माना और हमारी सेहत को काम के ऊपर रखा है।

माधुरी कलाल ने बताया कि वह इस समय उदयपुर अपने परिवार के साथ हैं और इस समय को भरपूर आनंद के साथ जीना चाहती हैं। उन्होंने अपने दर्शकों के लिए संदेश देते हुए कहा, ‘मैं जानती हूं कि मेरे दर्शक मुझे मिस कर रहे हैं, लेकिन मैं जल्द ही अपने शो पर वापसी करने वाली हूं।‘ समाचार4मीडिया की ओर से माधुरी को जीवन के इस नए अध्याय की शुरुआत की ढेर सारी शुभकामनाएं।


टैग्स जी हिन्दुस्तान राष्ट्रवाद न्यूज एंकर माधुरी कलाल प्राइम टाइम एंकर
सम्बंधित खबरें

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

10 hours ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

11 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

23 hours ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

1 day ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

10 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

10 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

10 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

11 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

23 hours ago