होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / चुनावों से जुड़ी भ्रामक सूचनाओं से मुकाबले के लिए PTI ने उठाया ये कदम

चुनावों से जुड़ी भ्रामक सूचनाओं से मुकाबले के लिए PTI ने उठाया ये कदम

इस साल कई राज्यों में विधानसभा चुनावों के साथ ही अगले साल लोकसभा चुनाव होने की संभावना है। माना जा रहा है इससे लोगों को चुनावों से संबंधित गलत सूचनाओं की पहचान करने व उनका मुकाबला करने में मदद मिलेगी।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

देश की जानी-मानी न्यूज एजेंसी ‘प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया’ (PTI) और प्रमुख टेक कंपनी ‘लॉजिकली’ (Logically) ने देश में देश में चुनावों से जुड़ी भ्रामक सूचनाओं से मुकाबले के लिए आपस में हाथ मिलाया है।

बता दें कि इस साल कई राज्यों में विधानसभा चुनावों के साथ ही अगले साल लोकसभा चुनाव होने की संभावना है। ऐसे में माना जा रहा है कि ‘पीटीआई’ और ‘लॉजिकली’ के बीच इस साझेदारी से देश में लोगों को चुनावों से संबंधित गलत सूचनाओं की पहचान करने और उनका मुकाबला करने में मदद मिलेगी।

इस साझेदारी के द्वारा ‘लॉजिकली’ अपने आर्टिफिशियल और एक्सपर्ट इंटेलीजेंस सिस्टम के माध्यम से भ्रामक सूचनाओं और दुष्प्रचार की पहचान करेगी और उनका विश्लेषण करेगी, वहीं पीटीआई की फैक्ट चेक यूनिट भी चुनाव संबंधी गलत सूचनाओं की पहचान करेगी और लॉजिकली की टीम के साथ मिलकर देशवासियों को सही, भरोसेमंद व समय से खबरें उपलब्ध कराएगी।

इस पार्टनरशिप के बारे में ‘पीटीआई’ के सीईओ विजय जोशी का कहना है, ‘फर्जी खबरों और दुष्प्रचार से निपटने के हमारे प्रयासों के तहत लॉजिकली के साथ साझेदारी करके हमें खुशी हो रही है। टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में लॉजिकली की विशेषज्ञता और देश की प्रमुख व विश्वसनीय न्यूज एजेंसी के रूप में हमारी पहुंच के साथ हमें विश्वास है कि यह पार्टनरशिप हमारे पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी सुनिश्चित करने के हमारे प्रयासों में महत्वपूर्ण योगदान देगी। यह साझेदारी हमारे सबस्क्राइबर्स को बेहतर सेवा देने के लिए टेक्नोलॉजी पर हमारे बढ़ते फोकस को भी दर्शाती है।’

वहीं, ‘लॉजिकली’ के फाउंडर और सीईओ Lyric Jain का कहना है,‘भारत की प्रतिष्ठित न्यूज एजेंसी में शुमार पीटीआई के साथ साझेदारी करना हमारे लिए सम्मान की बात है। पीटीआई के साथ मिलकर हम लोगों को विश्वसनीय जानकारी प्रदान करने, चुनाव प्रक्रिया की सटीकता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने और उन्हें निर्णय लेने में सक्षम बनाने के लिए तथ्य प्रदान करने की दिशा में काम करेंगे। देश के तमाम राज्यों में इस साल विधानसभा चुनाव हैं और अगले साल लोकसभा चुनाव की भी संभावना है। ऐसे में यह साझेदारी काफी महत्वपूर्ण है।’

‘पीटीआई’ की फैक्ट चेक यूनिट के हेड प्रत्यूष रंजन का इस बारे में कहना है, ‘हमें पूरा विश्वास है कि लॉजिकली के साथ इस साझेदारी के माध्यम से हमें चुनाव संबंधित भ्रामक खबरें और दुष्प्रचार रोकने में मदद मिलेगी और लोगों को चुनाव संबंधी सटीक व भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।’

गौरतलब है कि वर्तमान दौर में फेक न्यूज की पहचान करने और इस पर अंकुश लगाने के लिए ‘पीटीआई’ ने पिछले साल फरवरी में फैक्ट चेक यूनिट की शुरुआत की थी। 
 


टैग्स फेक न्यूज पीटीआई प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया न्यूज एजेंसी मिसइंफॉर्मेशन
सम्बंधित खबरें

NDTV World की कमान अब सीनियर मीडिया प्रोफेशनल नवीन कपूर के हाथों में

अपनी इस भूमिका में वह ‘एनडीटीवी वर्ल्ड’ की संपादकीय दिशा का नेतृत्व करेंगे। नवीन कपूर को मीडिया के क्षेत्र में 25 साल से ज्यादा का अनुभव है।

36 minutes ago

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

3 hours ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

3 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

1 day ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

1 day ago


बड़ी खबरें

NDTV World की कमान अब सीनियर मीडिया प्रोफेशनल नवीन कपूर के हाथों में

अपनी इस भूमिका में वह ‘एनडीटीवी वर्ल्ड’ की संपादकीय दिशा का नेतृत्व करेंगे। नवीन कपूर को मीडिया के क्षेत्र में 25 साल से ज्यादा का अनुभव है।

36 minutes ago

PMAR 2026: चुनौतियों के बीच 2025 में प्रिंट विज्ञापन खर्च में बढ़त

पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 के मुताबिक 2025 में प्रिंट विज्ञापन ने सकारात्मक और वास्तविक ग्रोथ दर्ज की, हालांकि इस माध्यम पर संरचनात्मक दबाव बने रहे।

6 hours ago

संतुलित अंदाज में ग्लोबल स्तर की ओर बढ़ रहा भारत का डिजिटल विज्ञापन बाजार: सैम बलसारा

मैडिसन वर्ल्ड की ओर से जारी की गई पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026) ने भारत के विज्ञापन बाजार की बदलती तस्वीर को साफ तौर पर सामने रख दिया है।

7 hours ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

3 hours ago

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

3 hours ago