होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / हिन्दुस्तान के दिल्ली एडिशन में हुई मेट्रो एडिटर की नियुक्ति
हिन्दुस्तान के दिल्ली एडिशन में हुई मेट्रो एडिटर की नियुक्ति
11 साल से हिन्दुस्तान में कार्यरत गौरव को वरिष्ठ स्थानीय संपादक प्रताप सोमवंशी का खास माना जाता है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
हिन्दुस्तान के दिल्ली एडिशन से एक बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक अब गौरव त्यागी को हिन्दुस्तान दिल्ली में मेट्रो एडिटर के पद पर प्रोन्नत किया गया है।
11 साल से हिन्दुस्तान में कार्यरत गौरव को दिल्ली एडिशन के वरिष्ठ स्थानीय संपादक प्रताप सोमवंशी का खास माना जाता है। गौरव को हिन्दुस्तान नोएडा का ब्यूरो चीफ रह चुके हैं। उसके बाद वे लंबे समय तक गाजियाबाद में ब्यूरो चीफ भी रहे हैं। बाद में उन्हें हिन्दुस्तान दिल्ली के स्टेट ब्यूरो में भेजा गया था। पर उस वक्त अनुराग मिश्र के इस्तीफे के बाद गौरव को हिन्दुस्तान का दिल्ली स्टेट इंचार्ज बनाया गया।
समूह संपादक शशि शेखर की गुडलिस्ट में शामिल गौरव को अब मेट्रो एडिटर की जिम्मेदारी दी गई है।
टैग्स हिन्दुस्तान गौरव त्यागी