होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Network18 से जुड़े सुनील शर्मा, संभालेंगे यह बड़ी जिम्मेदारी
Network18 से जुड़े सुनील शर्मा, संभालेंगे यह बड़ी जिम्मेदारी
नेटवर्क18 को जॉइन करने से पहले वह शिक्षा प्रौद्यौगिकी कंपनी ‘बायजू’ (Byju's) में वाइस प्रेजिडेंट (इंजीनियरिंग) के तौर पर अपनी भूमिका निभा रहे थे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
देश के प्रमुख मीडिया संस्थानों में शुमार ‘नेटवर्क18’ (Network18) ने सुनील शर्मा को चीफ प्रॉडक्ट और टेक्नोलॉजी ऑफिसर के पद पर नियुक्त किया है। अपनी इस भूमिका में सुनील समूह में सभी सामान्य और बिजनेस न्यूज ब्रैंड्स के लिए टेक्नोलॉजी, कंटेंट, डेटा और मुद्रीकरण मैनेजमेंट टूल्स (monetisation management tools), सॉफ्टवेयर और प्रॉडक्ट इंजीनियरिंग सहित डिजिटल टेक्नोलॉजी पहलों (initiatives) का नेतृत्व करेंगे।
वह नेटवर्क18 ब्रैंड्स के अन्य अधिकारियों के साथ मिलकर काम करेंगे और नेटवर्क18 के मैनेजिंग डायरेक्टर राहुल जोशी को रिपोर्ट करेंगे। सुनील को विभिन्न सेक्टर्स जैसे- टेलिकॉम, रिटेल, मीडिया स्ट्रीमिंग और एजुकेशन टेक्नोलॉजी बिजनेस आदि में काम करने का दो दशक से ज्यादा का अनुभव है।
नेटवर्क18 को जॉइन करने से पहले वह शिक्षा प्रौद्यौगिकी कंपनी ‘बायजू’ (Byju's) में वाइस प्रेजिडेंट (इंजीनियरिंग) के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। इससे पहले वह सात साल से ज्यादा समय तक ‘एमेजॉन’ (Amazon) में अपनी भूमिका निभा चुके हैं।
वहीं, रजत निगम ग्रुप के चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर (CTO) के पद पर अपनी भूमिका निभाते रहेंगे। वह सुनील के मेंटर और गाइड की भूमिका भी निभाएंगे।
टैग्स नेटवर्क18 बायजू सुनील शर्मा Byju’s