होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Network18 में प्रबल प्रताप सिंह का प्रमोशन, अब मिला ये अहम पद

Network18 में प्रबल प्रताप सिंह का प्रमोशन, अब मिला ये अहम पद

पूर्व में कई मीडिया संस्थानों के साथ बतौर सलाहाकार काम कर चुके हैं प्रबल प्रताप सिंह

अभिषेक मेहरोत्रा 6 years ago

प्रतिष्ठित मीडिया समूह में शामिल नेटवर्क18 (Network 18) ने समूह को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की कवायद शुरू कर दी है। इसके तहत समूह में टॉप लेवल पर कई बदलाव किए गए हैं। इन बदलावों के तहत समूह के हिंदी न्यूज चैनल ‘न्यूज18 इंडिया’ (News18 India) में मैनेजिंग एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रहे वरिष्ठ पत्रकार प्रबल प्रताप सिंह को ग्रुप एडिटर (हिंदी क्लस्टर) के पद पर प्रमोट किया गया है। अपनी नई भूमिका में समूह के हिंदी चैनल्स को आगे बढ़ाने में वह कंपनी की लीडरशिप टीम के साथ मिलकर काम करेंगे।

प्रबल प्रताप सिंह लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वर्ष 2016 में 'आईबीएन7’ (अब न्यूज18 इंडिया) जॉइन करने से पहले वे कई मीडिया संस्थानो के साथ बतौर सलाहाकार जुड़े रह चुके हैं। रिपोर्टिंग के जरिए अपनी अलग पहचान बनाने वाले प्रबल प्रताप ने विभिन्न मीडिया संस्थानों में कई अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं। वह ‘लाइव इंडिया’ न्यूज चैनल में मैनेजिंग एडिटर भी रह चुके हैं, जहां से उन्होंने मई  2014 में इस्तीफा दे दिया था।

प्रबल प्रताप सिंह ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत 'इंडियन एक्सप्रेस' में बतौर ट्रेनी शुरू की। इसके बाद लगभग 2 साल तक वे 'राष्ट्रीय सहारा' में रहे और इसके बाद उन्होंने 'द पॉयनियर' जॉइन किया, जहां वे लगभग 6 साल तक जुड़े रहे। इस बीच वे कुछ समय तक 'दयाल सिंह कॉलेज' में फैकल्टी भी रहे। प्रबल प्रताप की शुरुआत एक बाइलिंगुअल पत्रकार के तौर पर हुई। प्रबल प्रताप सिंह ने ‘आजतक’ के साथ 2007 से 2013 तक एग्जिक्यूटिव एडिटर के तौर पर भी काम किया है।

‘आजतक’ में जुड़ने से पहले वे ‘आईबीएन-7’ के साथ बतौर एग्जिक्यूटिव एडिटर जुड़े हुए थे। उन्होंने इनाडु ग्रुप के चैनल ईटीवी में भी काम किया है और यहां वे लगभग 9 महीने तक रहे। वह अब तक तीन युद्ध– अफगानिस्तान, इराक और इजराइल-लेबनान कवर कर चुके हैं। कश्मीर और उत्तर-पूर्व विवाद को भी उन्होंने कवर किया है। इसके साथ ही उन्हें कई आम चुनाव और तकरीबन सभी विधानसभा चुनावों को कवर करने का अनुभव है।

प्रबल प्रताप ने गोरखपुर विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातक किया। इसके बाद उन्होंने दिल्ली के जवाहर लाल नेहरु यूनिवर्सिटी से एमफिल (अंतरराष्ट्रीय संबंधों में) किया। प्रबल प्रताप पत्रकारिता में आने से पहले दिल्ली के एक कॉलेज में अध्यापन कर रहे थे। ‘आजतक’ में वे स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम के हेड भी रह चुके हैं। स्पेशल इन्वेस्टीगशन के दौरान ही उन्होंने तिहाड़ जेल, सेल्स टैक्स डिपार्टमेंट और सर्विस टैक्स डिपार्मेंट में कई चर्चित स्टिंग ऑपरेशन किए। इराक युद्ध के दौरान प्रबल ने लगातार दो महीने तक स्पॉट रिपोर्टिंग की और वे एकमात्र भारतीय जर्नलिस्ट थे, जो तिकरीत शहर में उस जगह तक पहुंचे, जहां सद्दाम छिपा हुआ था। उन्हें इस साहसिक रिपोर्टिंग के लिए ‘मोस्ट एडवेंचरस जर्नलिस्ट’ के खिताब से भी नवाजा जा चुका है।

आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)


टैग्स नेटवर्क18 न्यूज18 इंडिया मैनेजिंग एडिटर प्रबल प्रताप सिंह ग्रुप एडिटर समूह संपादक
सम्बंधित खबरें

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

6 hours ago

आज रात India Today पर ब्राजील के राष्ट्रपति लूला का इंटरव्यू, ग्लोबल राजनीति पर रखेंगे बात

देश के प्रमुख न्यूज चैनल India Today पर आज रात ब्राजील के राष्ट्रपति Luiz Inácio Lula da Silva का एक खास और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू प्रसारित किया जाएगा।

6 hours ago

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

1 day ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

1 day ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

6 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

15 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

12 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

16 hours ago