होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / नेटवर्क18 में किशोर अजवाणी को मिला अब ये बड़ा ओहदा

नेटवर्क18 में किशोर अजवाणी को मिला अब ये बड़ा ओहदा

टीवी पत्रकार किशोर अजवाणी ने करीब तीन साल पहले नेटवर्क18 में शुरू की थी पारी

पंकज शर्मा 6 years ago

‘नेटवर्क18’ (Network18) समूह में हुए प्रमोशनों की लिस्ट में ‘न्यूज18इंडिया’ में डिप्टी मैनेजिंग एडिटर किशोर अजवाणी का नाम भी शामिल है। उन्हें अब चैनल में मैनेजिंग एडिटर पद पर प्रमोट कर दिया गया है। नई व्यवस्था के तहत चैनल के सभी फंक्शंस (इनपुट, आउटपुट, प्रॉडक्शन और असाइनमेंट) से जुड़े लोग उन्हें रिपोर्ट करेंगे और वह ग्रुप एडिटर प्रबल प्रताप सिंह के साथ मिलकर काम करेंगे।

वर्ष 2000 से पत्रकारिता में पूर्ण रूप से सक्रिय किशोर ने शुरुआत ‘दूरदर्शन’ के लिए एंकरिंग से की और जल्द ही वे एंकर-करेस्पोंडेंट के रूप में ‘जी न्यूज’ से जुड़ गए। ‘जी न्यूज’ में बहुत कम समय में किशोर डिप्टी एग्जिक्यूटिव प्रड्यूसर के पद तक पहुंचे। ‘जी न्यूज’ में अपनी जिम्मेदारी निभाने के बाद 2008 में उन्होंने एबीपी न्यूज (तब स्टार न्यूज) और उसके बाद 2016 में नेटवर्क18 जॉइन किया था।

इन दिनों उनका शो ‘सौ बात की एक बात’ खूब लोकप्रिय है। दिल्ली में जन्मे किशोर अजवाणी की स्कूली शिक्षा डीपीएस मथुरा रोड में हुई। इसके बाद औरंगाबाद के मराठवाड़ा विश्वविद्यालय से उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में स्नातक किया। दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मार्केटिंग में पीजी किया। वे अहमदाबाद के एमआईसीए से कम्युनिकेशन में एमबीए भी कर चुके हैं। दो साल तक इंजीनियर, एक साल एक्सपोर्ट मैनेजर और तीन साल स्ट्रैटेजिक मीडिया प्लानर के रूप में अलग-अलग कंपनियों में सेवाएं देने के बाद वे सक्रिय रूप से मीडिया में आए।

किशोर अजवाणी के ‘जी न्यूज’ पर ‘बड़ी खबर’ और ‘एबीपी न्यूज’ पर ‘आज की बात’ तथा ‘एबीपी लाइव’ को हर तरफ सराहा गया। किशोर अजवाणी के एंकरिंग करने का अंदाज, उनकी जबरदस्त भाषा शैली और खबरों को लेकर बेहतरीन समझ की वजह से वे दूसरे एंकर्स से काफी जुदा हैं। चैनल के न्यूजरूम से लाइव एंकरिंग की शुरुआत का श्रेय इन्हीं को जाता है। किशोर अजवाणी हमेशा नए अंदाज और बदलाव पर विश्वास रखते हैं। वो बखूबी जानते हैं कि दर्शकों को खबरों से किस तरह बांधे रखा जाए।

आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)


टैग्स नेटवर्क18 न्यूज18 इंडिया मैनेजिंग एडिटर किशोर अजवाणी डिप्टी मैनेजिंग एडिटर
सम्बंधित खबरें

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

4 hours ago

आज रात India Today पर ब्राजील के राष्ट्रपति लूला का इंटरव्यू, ग्लोबल राजनीति पर रखेंगे बात

देश के प्रमुख न्यूज चैनल India Today पर आज रात ब्राजील के राष्ट्रपति Luiz Inácio Lula da Silva का एक खास और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू प्रसारित किया जाएगा।

4 hours ago

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

1 day ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

1 day ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

4 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

13 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

10 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

14 hours ago