होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / क्या Netflix कर सकता है Warner Bros Discovery के स्टूडियोज व स्ट्रीमिंग यूनिट का अधिग्रहण?
क्या Netflix कर सकता है Warner Bros Discovery के स्टूडियोज व स्ट्रीमिंग यूनिट का अधिग्रहण?
ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros Discovery) के फिल्म व टीवी स्टूडियोज के साथ उसके स्ट्रीमिंग एसेट्स HBO Max को खरीदने के लिए विशेष बातचीत कर रहा है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 2 months ago
ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros Discovery) के फिल्म व टीवी स्टूडियोज के साथ उसके स्ट्रीमिंग एसेट्स HBO Max को खरीदने के लिए विशेष बातचीत कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स में यह खबर निकलकर सामने आ रही है। इस डील का अनुमानित मूल्य प्रति शेयर 28 डॉलर बताया जा रहा है, जो मीडिया की दुनिया में बड़े बदलाव ला सकती है।
यदि यह डील होती है, तो Netflix + HBO Max का कम्बिनेशन संभवतः ग्राहकों के लिए फायदे वाला हो सकता है। बातचीत में यह प्रस्ताव रखा गया है कि दोनों प्लेटफार्म को एक पैकेज में देने से स्ट्रीमिंग की कुल लागत कम हो सकती है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की मानें तो Netflix वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी की संपत्तियों के लिए शीर्ष बोलीदाता के रूप में उभर रहा है।
वहीं ब्लूमबर्ग न्यूज के अनुसार, यदि नियामक इस डील को रोकते हैं तो Netflix 5 बिलियन डॉलर का ब्रेकअप फीस देने के लिए तैयार है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि कंपनियां इस समझौते की घोषणा कुछ ही दिनों में कर सकती हैं। CNBC ने पहले बताया कि Netflix ने प्रस्ताव में 85% नकद के साथ ये संपत्तियां खरीदने का ऑफर रखा है। लेकिन इस सौदे को लेकर विवाद और सवाल भी उठ रहे हैं।
Variety की रिपोर्ट के मुताबिक, इस संभावित डील की खबर के बाद हॉलीवुड के कई प्रमुख फिल्म प्रड्यूसर्स ने अमेरिकी कांग्रेस से हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है और चेतावनी दी है कि Netflix की बोली सफल होने पर आर्थिक और संस्थागत संकट उत्पन्न हो सकता है।
Wall Street Journal के अनुसार, Warner Bros Discovery ने गुरुवार तक अन्य संभावित खरीदारों से नई बोली मांगी है, क्योंकि Paramount Skydance ने आरोप लगाया कि वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी का बिक्री प्रक्रिया अन्य बोलीदाताओं के मुकाबले Netflix को फायदा पहुंचा रही है।
इस हफ्ते की शुरुआत में Warner Bros Discovery ने Paramount, Comcast और Netflix से बेहतर बोली मांगने के बाद उनसे बेहतर ऑफर्स प्राप्त किए। Paramount की लीगल टीम ने वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी के सीईओ डेविड जासलव को लिखे पत्र में बोली प्रक्रिया की “न्यायसंगतता और पर्याप्तता” पर सवाल उठाए और रिपोर्ट्स का हवाला दिया कि कंपनी का प्रबंधन Netflix के प्रस्ताव को प्राथमिकता दे रहा है।
डेविड एलिसन के नेतृत्व वाली Paramount Skydance ने यह भी पूछा कि क्या Warner Bros Discovery ने स्वतंत्र विशेष समिति बनाई है जो बिना पक्षपात के बोर्ड सदस्यों के साथ सभी ऑफर्स का मूल्यांकन कर सके और बिक्री प्रक्रिया की निगरानी कर सके। Paramount की लीगल टीम ने पत्र में कहा, “हम जोर देकर कहते हैं कि ऐसी विशेष समिति को सशक्त बनाएं जिसमें ऐसे निदेशक हों जिनका किसी और के हितों से पक्षपात या असर न हो, जो शेयरधारकों के हितों से अलग हो सकते हैं।”
रॉयटर्स की टिप्पणियों के लिए Paramount और Comcast ने तुरंत जवाब नहीं दिया। Paramount ने पूरी कंपनी खरीदने का प्रयास किया है। अक्टूबर में Warner Bros Discovery बोर्ड ने लगभग 60 बिलियन डॉलर की Paramount की बोली को खारिज कर दिया था और इसके बाद औपचारिक बिक्री प्रक्रिया शुरू की थी।
टैग्स