होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इसरो की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुआ कुछ ऐसा, NDTV के पत्रकार को मांगनी पड़ी माफी
इसरो की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुआ कुछ ऐसा, NDTV के पत्रकार को मांगनी पड़ी माफी
चंद्रयान मिशन के बारे में जानकारी देने के लिए रखी गई थी प्रेस कॉन्फ्रेंस, विडियो वायरल होने पर सोशल मीडिया यूजर्स ने पत्रकार को लिया निशाने पर
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
इसरो की प्रेस कान्फ्रेंस में सवाल पूछने के अपने तरीके को लेकर ‘एनडीटीवी’ के साइंस एडिटर पल्लव बागला (Pallava Bagla) सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं। कई लोगों ने उनकी खिंचाई की है। हालांकि विवाद बढ़ने पर पल्लव बागला ने ट्वीट कर सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली है।
यह सारा वाकया उस दौरान का है, जब शुक्रवार की देर रात ‘चंद्रयान-2’ के लैंडर ‘विक्रम’ का चांद पर उतरते समय जमीनी स्टेशन से संपर्क टूट गया। सपंर्क तब टूटा, जब लैंडर चांद की सतह से 2.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर था। ‘विक्रम’ के सफलतापूर्वक लैंडिंग के बाद इसरो द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस करने की योजना थी, लेकिन इसरो का चांद पर उतरने का मिशन अधूरा रह गया।
इसके बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई, जहां देशभर से आए पत्रकारों ने मिशन को लेकर कई सवाल पूछे। हालांकि इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसरो चीफ के. सिवान मौजूद नहीं थे। इसरो चीफ की गैरमौजूदगी पर सवाल उठाते हुए पल्लव बागला इस दौरान साइंटिस्ट डीपी कार्निक पर चिल्लाते नजर आए।
पल्लव बागला ने ऊंची आवाज में सवाल उठाया कि इसरो के चेयरमैन के. सिवन खुद यहां मौजूद क्यों नहीं है? उन्होंने कहा, ‘क्या ऐसे हालातों में इसरो चीफ को यहां मौजूद नहीं रहना चाहिए था? क्यों एक जूनियर’ साइंटिस्ट मिशन की असफलता की जानकारी दे रहे हैं?’ इस दौरान साइंटिस्ट स्टेज पर शांत खड़े रहे। सोशल मीडिया पर पल्लव बागला का यही विडियो वायरल हो गया है। कुछ यूजर्स ने उनके सवाल पूछने के तरीके पर नाराजगी जताई है।
INDIA has some of the nastiest, most ignorant, vicious losers who can never achieve anything real in their life masquerading as ‘journalists’! See how this guy is shouting at an @isro scientist. pic.twitter.com/qOZADgNaGj
— Shefali Vaidya ஷெஃபாலி வைத்யா शेफाली वैद्य (@ShefVaidya) September 7, 2019
हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद बागला ने माफी मांगी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘मैं डीपी कार्निक से अपने व्यवहार के लिए माफी मांगता हूं। मैंने बीती रात ऊंची आवाज में उनसे सवाल किए। मैं निजी तौर पर उनसे माफी मांगता हूं। मेरा इसरो के प्रति अपार सम्मान है। सभी से माफी, मेरे व्यवहार का मेरे संगठन से कोई संबंध नहीं है। फिर से कभी ऐसा नहीं होगा। मुझे माफ कर देना।’
1/2 .. My sincere and heartfelt apologies to Mr D P Karnik, for having inadvertently raised my voice to ask a question in the media room last night. I have sought apologies from him personally and this is to let the larger community know I have tremendous respect for ISRO ...2
— Pallava Bagla (@pallavabagla) September 7, 2019
2/2... I have tremendous respect for ISRO which I have often described as an 'Island of Excellence'. Sorry, guys, my behaviour did not conform with my own standards or the organisation I work for. It wont happen again. Pardon me @isro
— Pallava Bagla (@pallavabagla) September 7, 2019
टैग्स एनडीटीवी इसरो चीफ इसरो साइंटिस्ट पल्लव बागला डीपी कार्निक के सिवन चंद्रयान मिशन