होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / NDTV ने NCL की अतिरिक्त 4.60% हिस्सेदारी खरीदने का लिया फैसला
NDTV ने NCL की अतिरिक्त 4.60% हिस्सेदारी खरीदने का लिया फैसला
नई दिल्ली टेलीविजन लिमिटेड (NDTV) ने अपनी डिजिटल सब्सिडियरी NDTV Convergence Limited (NCL) में 4.60% अतिरिक्त हिस्सेदारी खरीदने का फैसला किया है।
Vikas Saxena 10 months ago
नई दिल्ली टेलीविजन लिमिटेड (NDTV) ने अपनी डिजिटल सब्सिडियरी NDTV Convergence Limited (NCL) में 4.60% अतिरिक्त हिस्सेदारी खरीदने का फैसला किया है। कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की 25 अप्रैल 2025 को हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया, जिसमें NDTV ग्रुप एम्प्लॉई ट्रस्ट से 3,067 इक्विटी शेयर खरीदने की मंजूरी दी गई। यह सौदा ₹31,596 प्रति शेयर की दर से किया जाएगा।
यह अधिग्रहण शेयर खरीद समझौते (Share Purchase Agreement - SPA) के तहत किया गया है, जो NDTV, NCL और NDTV ग्रुप एम्प्लॉई ट्रस्ट के बीच संपन्न हुआ है। इस समझौते के कुछ शर्तें पूरी होने के बाद यह प्रक्रिया पूरी की जाएगी। कंपनी ने इस खरीद का उद्देश्य NDTV समूह की कंपनियों की गवर्नेंस स्ट्रक्चर को सरल बनाना बताया है।
इस लेन-देन के बाद NDTV की NCL में हिस्सेदारी 100% हो जाएगी, जिसमें पहले से ही वह 95.40% हिस्सेदारी रखती है (20.40% सीधे और 75% NDTV नेटवर्क्स लिमिटेड के माध्यम से)।
NDTV Convergence Limited की कुल आय 31 मार्च 2025 को समाप्त वित्तीय वर्ष में ₹2328.55 मिलियन रही। यह कंपनी 2006 में स्थापित हुई थी और कंपनी का मुख्य फोकस न्यूज व करंट अफेयर्स से जुड़े कंटेंट वेबसाइट्स, मोबाइल ऐप्स और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के जरिए प्रकाशित करने पर है। इसके लिए वह नई तकनीकों का इस्तेमाल करती है ताकि दर्शकों की भागीदारी और अनुभव को बेहतर बनाया जा सके।
कंटेंट वेबसाइट्स, मोबाइल ऐप्स और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के ज़रिए प्रकाशित करने पर है। इसके लिए वह नई तकनीकों का इस्तेमाल करती है ताकि दर्शकों की भागीदारी और अनुभव को बेहतर बनाया जा सके।
इस अधिग्रहण को लेकर कोई नियामकीय मंजूरी आवश्यक नहीं है और इसके मई 2025 के अंत तक पूरा होने की संभावना है। यह लेन-देन नकद भुगतान के माध्यम से किया जाएगा और यह "arm’s length" आधार पर किया गया है।
टैग्स