होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / NDTV ने पूरी की चार सहायक कंपनियों में हिस्सेदारी बढ़ाने की प्रक्रिया
NDTV ने पूरी की चार सहायक कंपनियों में हिस्सेदारी बढ़ाने की प्रक्रिया
यह अधिग्रहण NDTV के कारोबार के पुनर्गठन और डिजिटल एवं मीडिया सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
Vikas Saxena 10 months ago
एनडीटीवी NDTV (New Delhi Television Limited) ने अपनी चार सहायक कंपनियों- NDTV Convergence Limited (NCL), NDTV Networks Limited (NNL), NDTV Worldwide Limited (NWL) और NDTV Media Limited (NML) में अल्पसंख्यक हिस्सेदारों से शेयर खरीदकर हिस्सेदारी में बड़ा इजाफा किया है। कंपनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी कि पूर्व में किए गए शेयर खरीद समझौतों (Share Purchase Agreements – SPAs) के तहत सभी शर्तें पूरी कर ली गई हैं और अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।
NDTV ने बताया कि—
-
NDTV Convergence Limited (NCL) में 3.40% हिस्सेदारी खरीदी गई है, जिससे कंपनी की कुल हिस्सेदारी अब 95.40% हो गई है। इसमें से 20.40% हिस्सेदारी सीधे NDTV के पास है, जबकि शेष 75% हिस्सेदारी NDTV Networks Limited (NNL) के ज़रिए है।
-
NDTV Networks Limited (NNL) में कंपनी ने 14.86% हिस्सेदारी खरीदी है। इस अधिग्रहण के बाद NDTV की कुल हिस्सेदारी NNL में 99.86% हो गई है।
-
NDTV Worldwide Limited (NWL) में 8% हिस्सेदारी खरीदकर NDTV ने अब इसे पूरी तरह अपनी स्वामित्व वाली सहायक कंपनी बना लिया है। अब कंपनी की NWL में हिस्सेदारी 100% हो गई है।
-
NDTV Media Limited (NML) में भी कंपनी ने 26% हिस्सेदारी अधिग्रहण की है, जिससे यह भी NDTV की पूर्ण स्वामित्व वाली इकाई बन गई है।
कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया कि बाकी बचे हुए शेयरों का अधिग्रहण संबंधित शर्तें पूरी होने के बाद किया जाएगा, जिसकी जानकारी समय पर दी जाएगी।
यह अधिग्रहण NDTV के कारोबार के पुनर्गठन और डिजिटल एवं मीडिया सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। कंपनी पहले ही इस संबंध में 29 जनवरी 2025 को सूचित कर चुकी थी।
टैग्स