होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / NDTV से प्रणय रॉय और राधिका रॉय के बारे में आई ये बड़ी खबर

NDTV से प्रणय रॉय और राधिका रॉय के बारे में आई ये बड़ी खबर

इसके साथ ही एनडीटीवी के बोर्ड ने सुदीप्त भट्टाचार्य, संजय पुगलिया और सेंथिल चेंगलवारायण को तत्काल प्रभाव से आरआरपीआरएच (RRPRH) बोर्ड का डायरेक्टर्स नियुक्त किया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

मीडिया फर्म ‘नई दिल्ली टेलीविजन लिमिटेड‘ (NDTV) से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। इस खबर के मुताबिक ‘एनडीटीवी’ के फाउंडर्स प्रणय रॉय और राधिका रॉय ने ‘एनडीटीवी’ की प्रमोटर फर्म ‘आरआरपीआर होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड’ (RRPR Holding Private Limited) में डायरेक्टर्स के पद से इस्तीफा दे दिया है। ‘एनडीटीवी’ के बोर्ड ने उनके इस्तीफे को अपनी मंजूरी प्रदान कर दी है।

इसके साथ ही बोर्ड ने सुदीप्त भट्टाचार्य, संजय पुगलिया और सेंथिल चेंगलवारायण को तत्काल प्रभाव से आरआरपीआरएच (RRPRH) बोर्ड का डायरेक्टर्स नियुक्त किया है। 'बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज' (BSE) को दी गई जानकारी में ‘एनडीटीवी’ ने बताया है कि 29 नवंबर को हुई कंपनी की बोर्ड मीटिंग में यह फैसले लिए गए हैं।

बता दें कि एनडीटीवी की प्रमोटर फर्म आरआरपीआर होल्डिंग ने सोमवार को कहा था कि उसने अपनी इक्विटी पूंजी के 99.5 प्रतिशत शेयरों को अडानी समूह के स्वामित्व वाली विश्वप्रधान कमर्शियल (वीसीपीएल) को स्थानांतरित कर दिया है। इस कदम ने अडानी समूह को मीडिया फर्म के अधिग्रहण करने के और करीब पहुंचा दिया है। आरआरपीआर होल्डिंग ने स्टॉक एक्सचेंज को भेजे गए एक पत्र में कहा था कि यह इक्विटी ट्रांसफर सोमवार को किया गया।

शेयरों के हस्तांतरण से अडानी समूह को NDTV में 29.18 प्रतिशत हिस्सेदारी का नियंत्रण मिल जाएगा। अडानी ने कंपनी में अतिरिक्त 26% हिस्सेदारी के लिए 22 नवंबर से 5 दिसंबर के बीच ओपन ऑफर भी पेश किया है। स्टॉक एक्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक, 22 नवंबर को शुरू हुई ओपन ऑफर में अब तक 53 लाख शेयर या 31.78 फीसदी शेयरों की पेशकश की जा चुकी है।

‘भारतीय प्रतिभूति एवं विनियम बोर्ड’ (सेबी) ने सात नवंबर को प्रस्तावित 492.81 करोड़ रुपये की ओपन ऑफर को मंजूरी दी थी। ओपन ऑफर के तहत 294 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर 1.67 करोड़ शेयरों की पेशकश की जा रही है।


टैग्स एनडीटीवी इस्तीफा अडानी राधिका रॉय संजय पुगलिया सेंथिल चेंगलवारायण डॉ. प्रणय रॉय एनडीटीवी बोर्ड
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

1 hour ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

1 hour ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

3 hours ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

5 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

16 hours ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

1 hour ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

3 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

3 hours ago

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

1 hour ago

अडानी ग्रुप का बड़ा ऐलान, AI डेटा सेंटर के लिए किया जाएगा 100 अरब डॉलर का निवेश

अडानी ग्रुप ने एक बड़ा ऐलान किया है। ग्रुप ने कहा है कि वह 2035 तक 100 अरब अमेरिकी डॉलर का सीधा निवेश करेगा।

3 hours ago