होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / जुर्माने के खिलाफ Google की याचिका पर NCLAT ने फैसला रखा सुरक्षित
जुर्माने के खिलाफ Google की याचिका पर NCLAT ने फैसला रखा सुरक्षित
टेक कंपनी 'गूगल' (Google) द्वारा दायर याचिका पर नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट ट्रिब्यूनल (NCLAT) की सुनवाई सोमवार को पूरी हो गई है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
टेक कंपनी 'गूगल' (Google) द्वारा दायर याचिका पर नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट ट्रिब्यूनल (NCLAT) की सुनवाई सोमवार को पूरी हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रिब्यूनल ने इस मामले में अपना फैसला फिलहाल सुरक्षित रख लिया है।
दरअसल, गूगल ने एंड्रायड मोबाइल उपकरणों के संबंध में प्रतिस्पर्धा-विरोधी प्रथाओं के लिए 1,337.76 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाने के भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) के आदेश को चुनौती दी थी।
नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट ट्रिब्यूनल (NCLAT) की दो सदस्यीय पीठ 15 फरवरी से इस मामले में सुनवाई कर रही थी।
NCLAT के चेयरपर्सन जस्टिस अशोक भूषण और सदस्य आलोक श्रीवास्तव की बेंच ने कहा, 'दोनों पक्षों के वकीलों को सुना। सुनवाई पूरी हो गई है। फैसला सुरक्षित रख लिया गया है।'
बता दें कि पिछले साल 20 अक्टूबर को भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने गूगल पर करीब 1,337.76 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया, जोकि मोबाइल इकोसिस्टम में अपने वर्चस्व के दुरुपयोग करने के लिए लगाया गया है। इसी फैसले को गूगल ने नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट ट्रिब्यूनल (NCLAT) के समक्ष चुनौती दी है।
टैग्स नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट ट्रिब्यूनल भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग एनसीएलएटी गूगल केस