होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / SPNI: नचिकेत पंतवैद्य को मिली SET, सोनी मराठी और मूवी प्रोडक्शन की कमान

SPNI: नचिकेत पंतवैद्य को मिली SET, सोनी मराठी और मूवी प्रोडक्शन की कमान

‘सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया’ (SPNI) ने आज अपनी लीडरशिप संरचना में बदलाव की घोषणा की। इसके तहत, नचिकेत पंतवैद्य अब ‘सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन’ (SET), सोनी मराठी और मूवी प्रोडक्शन का नेतृत्व करेंगे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 month ago

‘सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया’ (SPNI) ने आज अपनी लीडरशिप संरचना में बदलाव की घोषणा की। इसके तहत, नचिकेत पंतवैद्य अब ‘सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन’ (SET), सोनी मराठी और मूवी प्रोडक्शन का नेतृत्व करेंगे।

नचिकेत पंतवैद्य के पास तीन दशकों से अधिक का अनुभव है और उन्होंने कई बड़े मीडिया समूहों में काम किया है।

‘SPNI’ में यह उनका तीसरा कार्यकाल है। इससे पहले वह यहां प्रमुख जनरल एंटरटेनमेंट चैनल ‘सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन’ के हेड रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने चैनल की ग्रोथ, व्यूअरशिप बढ़ाने और नए कंटेंट तथा रेवेन्यू अवसर विकसित करने पर ध्यान केंद्रित किया।

पिछले कार्यकालों में उन्होंने ‘इंडिया आइडल’, ‘कौन बनेगा करोड़पति’ और ‘फिल्मफेयर अवॉर्ड्स’ जैसी प्रमुख प्रॉपर्टीज को नया रूप दिया और उन्हें व्यवसायिक रूप से सफल बनाया।

‘SPNI’ से जुड़ने से पहले पंतवैद्य सोनी एंटरटेनमेंट टैलेंट वेंचर्स’ (SETVI) के सीईओ, ‘बालाजी टेलीफिल्म्स के ग्रुप सीईओ और ‘सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन’ के बिजनेस रह चुके हैं।

इसके अलावा वह ‘स्टार प्लस’ (Star Plus) और ‘स्टार टीवी’ (Star TV) नेटवर्क में भी कई प्रमुख पदों पर रहे। उन्होंने ‘बीबीसी’ (BBC) और ‘डिज्नी’ (Disney) में भी मैनेजमेंट में बड़े पदों पर काम किया है।

टैग्स
सम्बंधित खबरें

सरकार की फैक्ट चेक यूनिट पर रोक, AIM ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

AIM भी उन याचिकाकर्ताओं में शामिल था, जिन्होंने इस फैक्ट चेक यूनिट की संवैधानिक वैधता को अदालत में चुनौती दी थी।

30 minutes ago

‘TV9’ में इस बड़े पद से अलग हुए प्रसन्ना राघव, जल्द शुरू करेंगे नई पारी

10 मार्च इस संस्थान मैं उनका आखिरी कार्यदिवस है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, वह जल्द ही एक बार फिर ‘जी मीडिया’ (Zee Media) में लीडरशिप भूमिका में नजर आ सकते हैं।

4 hours ago

Ventes Avenues की कमान अब बलमुरुगन मणि व फौजान अब्दुल रहीम के हाथ

डिजिटल मार्केटिंग और एडटेक कंपनी ‘Ventes Avenues Pvt. Ltd.’ ने अपने बिजनेस फोकस को और मजबूत करने का ऐलान किया है।

5 hours ago

विज्ञापन जगत में 40 साल: संदीप गोयल ने बताया कैसे बदल गई ऐडवर्टाइजिंग की दुनिया

विज्ञापन की दुनिया में जब संदीप गोयल बात करते हैं, तो उनकी बातों में एक अलग ही सहजता नजर आती है। यह सहजता चार दशकों के अनुभव से आती है।

9 hours ago

ESOP स्कीम के तहत 'बालाजी टेलीफिल्म्स' ने एम्प्लॉयीज को यूं बनाया अपना हिस्सेदार

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP (एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान) के तहत 51,997 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

9 hours ago

बड़ी खबरें

सरकार की फैक्ट चेक यूनिट पर रोक, AIM ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

AIM भी उन याचिकाकर्ताओं में शामिल था, जिन्होंने इस फैक्ट चेक यूनिट की संवैधानिक वैधता को अदालत में चुनौती दी थी।

30 minutes ago

एक बार फिर धूम मचाने आया Laqshya Pitch Best CMO अवॉर्ड्स, 12 मार्च को होगा इवेंट

एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप Laqshya Pitch Best CMO Awards एक बार फिर आयोजित करने जा रहा हैं।

8 hours ago

ESOP स्कीम के तहत 'बालाजी टेलीफिल्म्स' ने एम्प्लॉयीज को यूं बनाया अपना हिस्सेदार

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP (एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान) के तहत 51,997 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

9 hours ago

वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में नीरज झा को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

नीरज झा पिछले 6 साल से ज्यादा समय से वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी से जुड़े हुए हैं। इस प्रमोशन से पहले वह कंपनी में कंटेंट, प्रोग्रामिंग और एक्विजिशन के डायरेक्टर के पद पर काम कर रहे थे।