होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / बालाजी टेलिफिल्म्स में नचिकेत पंतवैद्य की हुई वापसी, अब मिली यह जिम्मेदारी
बालाजी टेलिफिल्म्स में नचिकेत पंतवैद्य की हुई वापसी, अब मिली यह जिम्मेदारी
अपनी इस भूमिका में वह बालाजी टेलिफिल्म्स की मैनेजिंग डायरेक्टर शोभा कपूर को रिपोर्ट करेंगे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
‘बालाजी टेलिफिल्म्स’ (Balaji Telefilms) में नचिकेत पंतवैद्य की वापसी हुई है। उन्होंने यहां पर बतौर ग्रुप चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर के पद पर जॉइन किया है। अपनी नई भूमिका में वह बालाजी टेलिफिल्म्स की मैनेजिंग डायरेक्टर शोभा कपूर को रिपोर्ट करेंगे। नचिकेत इससे पहले बालाजी टेलिफिल्म्स में ग्रुप चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर और ऑल्ट बालाजी (ALTBalaji) में सीईओ के तौर पर जिम्मेदारी चुके हैं। उन्होंने मार्च 2021 में यहां से इस्तीफा दे दिया था।
नचिकेत पंतवैद्य की वापसी के बारे में कंपनी की ओर से एक स्टेटमेंट जारी किया गया है। इस स्टेटमेंट में कहा गया है, ‘ग्रुप के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर के रूप में बालाजी परिवार में नचिकेत पंतवैद्य का स्वागत करते हुए हमें बहुत खुशी हो रही है। उन्हें काफी अनुभव के साथ-साथ एंटरटेनमेंट ईकोसिस्टम की काफी अच्छी समझ है।’
बता दें कि पंतवैद्य को ब्रॉडकास्ट और डिजिटल मीडिया कंपनियों के साथ काम करने का 20 साल से ज्यादा का अनुभव है। वह एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कुछ जानी-मानी कंपनियों जैसे- सोनी एंटरटेनमेंट टेलिविजन, स्टार प्लस, स्टार प्रवाह और फॉक्स टेलिविजन स्टूडियो में वरिष्ठ पदों पर अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। वह डिज्नी और बीबीसी का हिस्सा भी रहे हैं।
टैग्स ऑल्ट बालाजी नचिकेत पंतवैद्य एशियानेट न्यूज मीडिया एंड एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड बालाजी शोभा कपूर