होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / 'सोनी पिक्चर्स' ने नचिकेत पंतवैद्य को किया नियुक्त, बनाया SPIP का जनरल मैनेजर

'सोनी पिक्चर्स' ने नचिकेत पंतवैद्य को किया नियुक्त, बनाया SPIP का जनरल मैनेजर

सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट ने घोषणा की है कि नचिकेत पंतवैद्य को भारत में सोनी पिक्चर्स इंटरनेशनल प्रोडक्शंस (SPIP) का जनरल मैनेजर नियुक्त किया गया है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट (Sony Pictures Entertainment) ने घोषणा की है कि नचिकेत पंतवैद्य (Nachiket Pantvaidya) को भारत में सोनी पिक्चर्स इंटरनेशनल प्रोडक्शंस (SPIP) का जनरल मैनेजर नियुक्त किया गया है। 

इस भूमिका में, नचिकेत लोकल इंडियन प्रॉडक्शन की देखरेख करेंगे, साथ ही Shony Panjikaran (जनरल मैनेजर व भारत में सोनी पिक्चर्स रिलीजिंग इंटरनेशनल के हेड) के साथ काम करेंगे।

क्रिएटिव प्रोडक्शन के EVP और सोनी पिक्चर्स इंटरनेशनल प्रॉडक्शन के हेड शेबनेम अस्किन (Shebnem Askin) कहते हैं, "सैनफोर्ड पैनिच और मैं नचिकेत को हमारे लोकल इंडियन प्रॉडक्शन का नेतृत्व करने के लिए सोनी पिक्चर्स इंटरनेशनल प्रॉडक्शंस में शामिल होने पर बहुत खुश हैं। यह रोमांचक समय है क्योंकि हम अगले दो वर्षों में भारतीय बाजार में अपनी सबसे बड़ी लोकल स्लेट बनाने और रिलीज करने के लिए एक कदम उठा रहे हैं। हम सबसे ज्यादा उत्साहित हैं क्योंकि नचिकेत न केवल इंडस्ट्री का समृद्ध अनुभव बल्कि नई ऊर्जा और गतिशील निष्पादन कौशल भी लेकर आए हैं ताकि SPIP को एक प्रमुख स्थान पर ले जाया जा सके।"

अपनी नियुक्ति पर टिप्पणी करते हुए नचिकेत पंतवैद्य कहते हैं, "मुझे अपने रचनात्मक और व्यावसायिक बलों का नेतृत्व करने और उन्हें पोषित करने में खुशी हो रही है, ताकि हम अपने फिल्म दर्शकों को सर्वश्रेष्ठ सेवा प्रदान कर सकें, खासकर इस बदलते समय में, जहां भारत में फिल्म निर्माण के लिए रचनात्मक और व्यावसायिक मापदंडों को फिर से परिभाषित किया जा रहा है। हमारा लक्ष्य न केवल दर्शकों की अपेक्षाओं से मेल खाते हुए अपने आउटपुट को बढ़ाना है, बल्कि यह भी सुनिश्चित करना है कि सही लोगों को उनकी पसंद की फिल्म उनके पसंद के डिस्ट्रीब्यूशन माध्यम पर देखने को मिले। मुझे उम्मीद है कि मैं बाजार में मौजूद खिलाड़ियों और सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया के साथ मिलकर काम करूंगा और SPIP की ताकत को आगे बढ़ाऊंगा।" 

इससे पहले, नचिकेत बालाजी टेलीफिल्म्स के ग्रुप सीईओ व सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के बिजनेस हेड थे। वह स्टार प्लस के बिजनेस हेड भी रह चुके हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने स्टार टीवी नेटवर्क में कई अहम पदों पर भी काम किया है, जिसमें स्टार प्रवाह के हेड व फॉक्स टेलीविजन स्टूडियो के मैनेजिंग डायरेक्टर का पद भी शामिल हैं। आईआईएम-अहमदाबाद के पूर्व छात्र रह चुके नचिकेत ने बीबीसी और डिज्नी में प्रमुख मैनेजमेंट की भूमिकाएं भी निभाई हैं।

इस नए कार्यभार को संभालने के साथ ही वह सोनी एंटरटेनमेंट टैलेंट वेंचर्स (Sony Entertainment Talent Ventures) के सीईओ के तौर पर भी अपना काम जारी रखेंगे।


टैग्स सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट नचिकेत पंतवैद्य जनरल मैनेजर नचिकेत पंत वैद्य सोनी पिक्चर्स इंटरनेशनल प्रोडक्शंस
सम्बंधित खबरें

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

3 hours ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

4 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

16 hours ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

1 day ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

3 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

3 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

3 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

4 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

16 hours ago