होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पत्रकार की याचिका पर कोर्ट का आदेश, रवीना टंडन के खिलाफ इस मामले में जांच करे पुलिस

पत्रकार की याचिका पर कोर्ट का आदेश, रवीना टंडन के खिलाफ इस मामले में जांच करे पुलिस

मुंबई की एक अदालत ने फिल्म अभिनेत्री रवीना टंडन के खिलाफ पत्रकार द्वारा दर्ज की गई मानहानि और आपराधिक धमकी की शिकायत की जांच करने के लिए पुलिस को निर्देश दिया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

मुंबई की एक अदालत ने फिल्म अभिनेत्री रवीना टंडन के खिलाफ पत्रकार द्वारा दर्ज की गई मानहानि और आपराधिक धमकी की शिकायत की जांच करने के लिए पुलिस को निर्देश दिया है। यह मामला रवीना के खिलाफ एक रोड रेज वीडियो को लेकर दर्ज किया गया था, जिसे पत्रकार मोहसिन शेख ने पोस्ट किया था। अदालत ने पुलिस से 3 जनवरी, 2025 तक रिपोर्ट पेश करने को कहा है।

शेख ने बोरीवली की मजिस्ट्रेट अदालत में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें भारतीय दंड संहिता की धारा 500 (मानहानि) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत कार्रवाई की मांग की गई थी। शेख के वकील अली काशिफ खान ने अदालत में बताया कि रवीना ने अपने वकील के जरिए रिपोर्टर पर जबरन वसूली का आरोप लगाया था और वीडियो हटाने के लिए कहा था, जो कथित तौर पर अभिनेत्री से जुड़ी एक रोड रेज घटना का था।

वीडियो में एक व्यक्ति ने आरोप लगाया था कि रवीना के ड्राइवर ने उसकी मां को टक्कर मारी और जब उसने सवाल किया तो ड्राइवर ने मारपीट की। यह घटना बांद्रा इलाके में हुई थी। हालांकि, पुलिस जांच में पाया गया कि रवीना की कार किसी से नहीं टकराई थी।

इसके बाद रवीना ने पत्रकार को मानहानि का नोटिस भेजा और वीडियो हटाने का अनुरोध किया। लेकिन शेख ने दावा किया कि उसने अपनी पत्रकारिता और सामाजिक कर्तव्यों के तहत यह वीडियो पोस्ट किया था और उस पर दबाव डालने के लिए गैरकानूनी तरीके अपनाए गए।

शेख ने यह भी दावा किया कि 100 करोड़ रुपये का हर्जाना मांगने वाला यह नोटिस निराधार है और उसे डराने की कोशिश की गई है। साथ ही, रवीना टंडन और उनके प्रशंसकों द्वारा उसे निशाना बनाने का आरोप भी लगाया।


टैग्स पत्रकार मुंबई कोर्ट रवीना टंडन
सम्बंधित खबरें

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

10 hours ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

10 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

23 hours ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

1 day ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

10 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

10 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

10 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

11 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

22 hours ago