होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / MRUCI में प्रताप पवार-शशि सिन्हा को फिर मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

MRUCI में प्रताप पवार-शशि सिन्हा को फिर मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

मीडिया रिसर्च यूजर्स काउंसिल इंडिया (MRUCI) ने मंगलवार, 29 सितंबर, 2020 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अपनी 26वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) आयोजित की

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

मीडिया रिसर्च यूजर्स काउंसिल इंडिया (MRUCI) ने मंगलवार, 29 सितंबर, 2020 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अपनी 26वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) आयोजित की, जो वर्तमान में फैली महामारी के चलते सभी लोगों की सुरक्षा व स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए आयोजित की गई थी।

इस बैठक में घोषणा की गई कि मीडिया रिसर्च यूजर्स काउंसिल इंडिया (MRUCI) के चेयरमैन साकाल मीडिया के चेयरमैन प्रताप पवार और आईपीजी वाइस चेयरमैन मीडियाब्रैंड्स इंडिया के सीईओ शशि सिन्हा अपनी-अपनी भूमिकाओं में बने रहेंगे। MRUCI की 26वीं वार्षिक आम बैठक के तुरंत बाद आयोजित की गई बोर्ड मीटिंग में सर्वसम्मति से इन दोनों को फिर से चुना गया।

दो नए सदस्यों को भी बोर्ड ऑफ गवर्नर्स में नियुक्त किया गया है:

1. बेनेट, कोलमैन एंड कंपनी लिमिटेड (BCCL) की एग्जिक्यूटिव कमेटी के चेयरमैन शिवकुमार सुंदरम

2. पब्लिसिज मीडिया एक्सचेंज (पीएमएक्स-मेनलाइन) के मैनेजिंग पार्टनर व हेड सेजल शाह

इस मौके पर प्रताप पवार ने कहा, ‘सबसे पहले, मैं अपने नए नियुक्त किए गए बोर्ड मेंबर्स का अभिनंदन और स्वागत करता हूं। विशेष रूप से इन विषम परिस्थितियों में हमें उनके बहुमूल्य विचारों और सुझावों का इंतजार रहेगा।’  

इस मौके पर पवार ने बीते वर्षों में रिटायर हुए सभी सदस्यों को उनके मूल्यवान मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद दिया और परिषद में उनका सहयोग लगातार बना रहे, ऐसी इच्छा जाहिर की।

वहीं शशि सिन्हा ने कहा, ‘मीडिया और मार्केटिंग इंडस्ट्री धीरे-धीरे ही सही, लेकिन लगातार पटरी पर लौट रही है। हमारा ध्यान जमीनी वास्तविकताओं को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द आईआरएस स्टडी को फिर से शुरू करना और सामान्य होती दुनिया में इसे आगे ले जाने पर काम करना होगा।’


टैग्स प्रताप पवार शशि सिन्हा मीडिया रिसर्च यूजर्स काउंसिल इंडिया
सम्बंधित खबरें

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

16 hours ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

16 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

1 day ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

1 day ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

16 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

16 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

16 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

17 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago