होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / IRS: जानिए,किस अखबार को लोगों ने सबसे ज्यादा किया पसंद

IRS: जानिए,किस अखबार को लोगों ने सबसे ज्यादा किया पसंद

'मीडिया रिसर्च यूजर्स काउंसिल' (MRUC) द्वारा इंडियन रीडरशिप सर्वे 2019 की चौथी तिमाही (IRS 2019 Q4) के डाटा जारी कर दिए गए हैं

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

'मीडिया रिसर्च यूजर्स काउंसिल' (MRUC) द्वारा इंडियन रीडरशिप सर्वे 2019 की चौथी तिमाही (IRS 2019 Q4) के डाटा जारी कर दिए गए हैं। बता दें कि यह रिपोर्ट इंडियन रीडरशिप सर्वे 2019 की पिछली तिमाही यानी पहली (Q1), दूसरी (Q2) और तीसरी तिमाही (Q3) के जारी किए गए डेटा पर आधारित है, जिसकी औसतन रिपोर्ट के बाद चौथी तिमाही के नतीजे तैयार किए गए हैं।  

इंडियन रीडरशिप सर्वे 2019 की चौथी तिमाही (Q4) के अनुसार, दैनिक जागरण (Dainik Jagran) और टाइम्स ऑफ इंडिया (Times of India) सबसे अधिक पढ़े जाने वाले हिंदी और अंग्रेजी अखबार की सूची में शीर्ष पर हैं।

हालांकि, मीडिया रिसर्च यूजर्स काउंसिल इंडिया (MRUC India) द्वारा जारी किए फ्रेश रीडरशिप डेटा के मुताबिक, अखबार की रीडरशिप धीमी गति से घट रही है और यह प्रवृत्ति सभी हिंदी, अंग्रेजी और क्षेत्रीय भाषाओं में देखने को मिली है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि कैसे जम्मू-कश्मीर को छोड़कर सभी उत्तरी राज्यों के पाठकों की संख्या में धीमी गति से गिरावट देखने को मिली है। वहीं पश्चिमी राज्यों में गोवा को छोड़कर हर जगह पाठकों की संख्या में लगातार गिरावट देखी जा रही है।

दक्षिण में, केरल और तेलंगाना के साथ-साथ सभी राज्यों में पाठकों की संख्या में तेजी से गिरावट देखने को मिली है। अंत में पूर्वी राज्यों में ओडिशा को छोड़कर अन्य सभी राज्यों की पाठकों की संख्या में लगातार गिरावट देखी जा रही है, जबकि ओडिशा में पाठकों की संख्या स्थिर बनी हुई है।

एक बार बता दें कि चौथी तिमाही (Q4) की यह ताजा रिपोर्ट IRS 2019 की 3 तिमाही Q1, Q2 और Q3 के औसतन डेटा के आधार पर तैयार की गई है।  

प्रमुख अखबारों की बात करें तो चौथी तिमाही (Q4) में ‘दैनिक जागरण’ की कुल रीडरशिप 68667 रही है, जो तीसरी तिमाही में भी 68667 थी, वहीं एवरेज इश्यू रीडरशिप (AIR) चौथी तिमाही में 16872 रही है, जो तीसरी तिमाही में 17496 थी। अंग्रेजी अखबार ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ की कुल रीडरशिप में इजाफा हुआ है। तीसरी तिमाही में जहां यह 16986 थी, वह चौथी तिमाही में बढ़कर 17344 हो गई है। इस अखबार की एवरेज इश्यू रीडरशिप चौथी तिमाही में 5560 रही है, जो तीसरी तिमाही में 5821 थी। ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ के अलावा ‘दैनिक थांथी’, ‘टेलिग्राफ’, ‘लोकमत’ , ‘एचटी’, और ‘द हिन्दू’ कुछ ऐसे अखबार हैं, जिनकी रीडरशिप में धीमी अर्थव्यवस्था के बाद भी इजाफा देखा गया है।


टैग्स टाइम्स ऑफ इंडिया दैनिक जागरण मीडिया रिसर्च यूजर्स कांउंसिल इंडियन रीडरशिप सर्वे 2019
सम्बंधित खबरें

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

11 hours ago

आज रात India Today पर ब्राजील के राष्ट्रपति लूला का इंटरव्यू, ग्लोबल राजनीति पर रखेंगे बात

देश के प्रमुख न्यूज चैनल India Today पर आज रात ब्राजील के राष्ट्रपति Luiz Inácio Lula da Silva का एक खास और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू प्रसारित किया जाएगा।

11 hours ago

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

1 day ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

1 day ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

11 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

20 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

17 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

21 hours ago