होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अब इस मीडिया समूह से जुड़े मृगांक श्रीवास्तव, मिली बड़ी जिम्मेदारी
अब इस मीडिया समूह से जुड़े मृगांक श्रीवास्तव, मिली बड़ी जिम्मेदारी
अब तक कई मीडिया समूह में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं मृगांक श्रीवास्तव
पंकज शर्मा 6 years ago
वरिष्ठ मीडियाकर्मी मृगांक श्रीवास्तव ने दैनिक सवेरा मीडिया समूह के साथ नई पारी शुरू की है। उन्होंने पंजाब के इस अग्रणी मीडिया समूह में क्रिएटिव हेड के रूप में जॉइन किया है। मीडिया के क्षेत्र में अपने करीब 15 साल के करियर में मृगांक श्रीवास्तव अब तक विभिन्न मीडिया समूह में काम कर चुके हैं।
इससे पहले मृगांक काफी समय तक थिएटर से भी जुड़े रहे हैं। वह नेशनल वॉयस, जिआ न्यूज, आजाद न्यूज चैनल में क्रिएटिव एंड प्रोग्रामिंग हेड रह चुके हैं। मृगांक MH1 श्रद्धा और नेशनल वॉयस की लॉन्चिंग टीम में महत्वपूर्ण भूमिका भी निभा चुके हैं। उन्होंने इंडिया न्यूज, स्पेस टीवी, शक्ति चैनल में डायरेक्टर और सीनियर प्रड्यूसर की जिम्मेदारी भी निभाई है।
वह दूरदर्शन के लिए कई एपिसोड और विज्ञापन भी बना चुके हैं। इसके अलावा बतौर फ्रीलॉन्सर मृगांक ने कई एडवर्टाइजिंग एजेंसियों के लिए भी विज्ञापन और डॉक्यूमेंट्रीज बनाई हैं। वह इवेंट प्रोग्रामिंग में भी रहे हैं। MH1 का ‘आवाज पंजाब दी’, आजाद न्यूज का ‘मदर्स डे विद जसबीर जस्सी’, जी भारती का ‘लिटिल टैलेंट्स’, ‘दिल्ली इंटरनेशनल आर्ट फेस्टिवल’ का प्रोडक्शन और एपिसोड निर्माण का जिम्मा भी इनके पास था।
आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)
टैग्स मृगांक श्रीवास्तव दैनिक सवेरा क्रिएटिव हेड