होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Mondelez ने अनिल विश्वनाथन को किया प्रमोट, सौंपी ये बड़ी जिम्मेदारी
Mondelez ने अनिल विश्वनाथन को किया प्रमोट, सौंपी ये बड़ी जिम्मेदारी
वह हेमंत रूपाणी की जगह लेंगे, जिन्हें हाल ही में कंपनी के दक्षिणपूर्व एशिया (एसईए) की बिजनेस यूनिट का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
मोंडेलेज (Mondelez) के अनिल विश्वनाथन, जो कि वर्तमान में कंपनी में मार्केटिंग के वाइस प्रेजिडेंट के रूप में कार्यरत हैं, उन्हें अब मोंडेलेज इंटरनेशनल (Mondelez International) के दक्षिण पूर्व एशिया में वियतनाम के एमडी के तौर पर प्रमोट किया गया है। सूत्रों ने इस खबर की पुष्टि की है।
वह हेमंत रूपाणी की जगह लेंगे, जिन्हें हाल ही में कंपनी के दक्षिणपूर्व एशिया (एसईए) की बिजनेस यूनिट का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। विश्वनाथन वर्तमान अब वियतनाम से अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगे। सूत्रों से यह भी पता चला है कि कंपनी वर्तमान में किसी को फिलहाल अब उनके इस खाली हो चुके पद पर लाना चाह रही है, लेकिन अभी तक किसी नाम की पुष्टि नहीं हुई है।
विश्वनाथन ने 2008 में ‘कैडबरी इंडिया’ में स्ट्रेटजी व न्यू बिजनेस एसोसिएट वाइस प्रेजिडेंट के तौर पर अपना करियर शुरू किया था। 2011 में, वह ‘कैडबरी क्राफ्ट इंडिया’ (Cadbury Kraft India) में चॉकलेट के वाइस प्रेजिडेंट (मार्केटिंग) तौर पर शामिल हुए और दो साल तक भारत के लिए चॉकलेट के मार्केटिंग डिवीजन का नेतृत्व किया। 2014 में, विश्वनाथन का नाम मोंडेलीज इंटरनेशनल से जुड़ गया, जहां वह ग्लोबल चॉकलेट्स के सीनियर प्लेटफॉर्म मैनेजर बने, जोकि ज्यूरिक में स्थित है।
2017 में, उन्हें AMEA के एसोसिएट डायरेक्टर (मार्केटिंग) रूप में प्रमोट किया गया और रीजनल चॉकलेट लीडरशिप टीम का हिस्सा बनाकर उन्हें मुंबई भेज दिया गया। आखिरकार, विश्वनाथन को 2020 में सीनियर डायरेक्टर (मार्केटिंग) के तौर पर प्रमोट किया गया और वह भारत में चॉकलेट बिजनेस की जिम्मेदारी संभालने लगे।
टैग्स मोंडेलेज अनिल विश्वनाथन