होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / मोना जैन ने BrandPulse Global से दिया इस्तीफा, जल्द करेंगी नई शुरुआत

मोना जैन ने BrandPulse Global से दिया इस्तीफा, जल्द करेंगी नई शुरुआत

मोना जैन अब 'ब्रैंडपल्स ग्लोबल' (BrandPulse Global) में चीफ ग्रोथ ऑफिसर के पद से इस्तीफा दे चुकी हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 month ago

मोना जैन अब 'ब्रैंडपल्स ग्लोबल' (BrandPulse Global) में चीफ ग्रोथ ऑफिसर के पद से इस्तीफा दे चुकी हैं। एक्सचेंज4मीडिया को मिले सूत्रों के मुताबिक, जल्द ही वह एक बड़ी कंपनी में सीनियर लीडर की भूमिका नजर आएंगी।

मोना जैन ने अपने करियर की शुरुआत 'हिन्दुस्तान थॉम्पसन एसोसिएट्स' में मीडिया प्लानर के रूप में की थी। इसके बाद वह 'कॉन्ट्रैक्ट ऐडवर्टाइजिंग' में मीडिया ग्रुप की हेड बनीं और फिर 'मुद्रा कम्युनिकेशंस' में मीडिया डायरेक्टर रहीं। उन्होंने 'जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज' में जाकर एग्जिक्यूटिव वाइज प्रेजिडेंट का पद संभाला और ABP नेटवर्क में चीफ रेवेन्यू ऑफिसर के रूप में काम किया। बाद में जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड में भी उन्होंने वही भूमिका निभाई।

जी मीडिया में उनके नेतृत्व में नेटवर्क के टेलीविजन और डिजिटल प्लेटफॉर्म दोनों की रेवेन्यू और ब्रैंडेड कंटेंट स्ट्रैटजी मजबूत हुई। उन्होंने ऐडवर्टाइजर्स के साथ सहयोग बढ़ाने और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन के दौर में नेटवर्क की रणनीति को और सशक्त बनाया।

मोना जैन ने 'एबीपी' और 'जी मीडिया' में काम करने से पहले 'विवाकी एक्सचेंज' में लगभग 9 साल बिताए, जहां वह चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) और स्ट्रैटजिक इन्वेस्टमेंट्स की इंडिया हेड के तौर पर रहीं। इस दौरान उन्होंने मीडिया इन्वेस्टमेंट्स और पार्टनरशिप्स की वैल्यू बढ़ाने पर ध्यान दिया। उन्होंने 'कॉन्ट्रैक्ट ऐडवर्टाइजिंग' और 'मुद्रा कम्युनिकेशंस' में भी सीनियर लीडर की भूमिका निभाई और कई बड़े ब्रैंड्स की मीडिया रणनीतियों को आकार दिया।

30 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली मोना जैन ने मीडिया, ऐडवर्टाइजिंग, ब्रॉडकास्टिंग और रेवेन्यू लीडरशिप के क्षेत्र में स्ट्रैटजी, ग्रोथ और मार्केट इनोवेशन के संगम पर काम किया है।

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

4 hours ago

'जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट' की बोर्ड मीटिंग आज, 14.80 करोड़ रुपये जुटाने पर होगा फैसला

जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट लिमिटेड ने स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी है कि कंपनी की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक सोमवार, 2 मार्च 2026 को होने जा रही है।

5 hours ago

शेमारू एंटरटेनमेंट को बॉम्बे हाई कोर्ट से इस मामले में मिली बड़ी राहत

शेमारू एंटरटेनमेंट (Shemaroo Entertainment Limited) को बॉम्बे हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है।

2 days ago

वरिष्ठ पत्रकार राकेश परमार ने NDTV डिजिटल में अपनी पारी को दिया विराम

समाचार4मीडिया से बातचीत में राकेश परमार ने अपने इस्तीफे की पुष्टि की है। हालांकि, अपनी नई भूमिका के बारे में राकेश परमार का कहना था कि वह जल्द ही इस बारे में अपडेट देंगे।

2 days ago

‘न्यूज इंडिया’ विवाद के बीच चेयरमैन शैलेंद्र शर्मा ने दिया इस्तीफा

चैनल की ओर से जारी पत्र में शैलेंद्र शर्मा ने अपने इस्तीफे के पीछे संस्थान के संचालन से जुड़ी अनियमितताओं और जिम्मेदारियों के निर्वहन को प्रमुख कारण बताया है।

3 days ago


बड़ी खबरें

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

4 hours ago

CNBC-TV18 से अलग हुए परीक्षित लूथरा

नेटवर्क18 मीडिया एंड इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के साथ वरिष्ठ पत्रकार परीक्षित लूथरा का करीब 20 साल का लंबा सफर खत्म हो गया।

4 hours ago

'जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट' की बोर्ड मीटिंग आज, 14.80 करोड़ रुपये जुटाने पर होगा फैसला

जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट लिमिटेड ने स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी है कि कंपनी की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक सोमवार, 2 मार्च 2026 को होने जा रही है।

5 hours ago

'डीडी न्यूज' में एंकर व सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के पदों पर भर्ती, 1.20 लाख तक मिलेगी सैलरी

सरकारी प्रसारण संस्था प्रसार भारती ने 26 फरवरी 2026 को एक अहम भर्ती नोटिस जारी किया है। यह नोटिस 'डीडी न्यूज' के लिए है

3 hours ago

न्यूज एंकर जया कौशिक ने NDTV छोड़ शुरू किया अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म

जानी-मानी पत्रकार जया कौशिक ने पत्रकारिता के 21 साल पूरे होने पर एक बड़ा फैसला लिया है।

4 hours ago