होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / दबंग 3 के ट्रेलर में हुई ये गलती, सोशल मीडिया पर लोग ले रहे चटखारे
दबंग 3 के ट्रेलर में हुई ये गलती, सोशल मीडिया पर लोग ले रहे चटखारे
प्रभुदेवा द्वारा निर्देशित इस फिल्म से महेश मांजरेकर की बेटी सई मांजरेकर डेब्यू कर रही हैं
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
सलमान खान की फिल्म दबंग 3 का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस बीच फिल्म निर्माताओं की एक गलती के चलते इसे सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल ट्रेलर के आखिर में रिलीज डेट पर इंग्लिश में लिखी गई दिसंबर की स्पेलिंग गलत है। ऐसे में सोशल मीडिया पर कुछ लोग इसे लेकर चटखारे ले रहे हैं।
सोशल मीडिया पर दीपक झा नामक यूजर्स ने इस गलती की तरफ ध्यान दिलाया है, वहीं आशुतोष कुमार नामक यूजर्स का कहना है कि फिजिक्स तो बेकार हो चुकी है और मुझे लगता है कि अब अंग्रेजी की बारी है।
physics ruined
— आशुतोष कुमार (@Ashutos93531220) October 24, 2019
Now it's time for English I guess ..... ??
"DECEMEBER"
????
BHAI IS GREAT@PDdancing@sonakshisinha#Dabangg3WithChulbulPandey #Dabang3 #Dabangg3Trailer pic.twitter.com/ulE9KZrvhk
बता दें कि इस फिल्म से महेश मांजरेकर की बेटी सई मांजरेकर डेब्यू कर रही हैं। ट्रेलर के कुछ सीन्स में सलमान खान को सई मांजरेकर के साथ रोमांस करते हुए दिखाया गया है। प्रभुदेवा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा ने भी भूमिका निभाई है। फिल्म दिसंबर में रिलीज होगी।
टैग्स सलमान खान दबंग3 ट्रेलर में गलती