होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / सूचना-प्रसारण मंत्रालय ने MEAI के सहयोग से लॉन्च की WAM प्रतियोगिता

सूचना-प्रसारण मंत्रालय ने MEAI के सहयोग से लॉन्च की WAM प्रतियोगिता

सूचना-प्रसारण मंत्रालय ने मीडिया एंड एंटरटेनमेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (MEAI) के सहयोग से आधिकारिक तौर पर 'वेव्स एनीमे और मंगा प्रतियोगिता' (WAM) की शुरुआत की है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

भारत में एनीमे और मंगा को बढ़ावा देने के लिए एक खास पहल की गई है। सूचना-प्रसारण मंत्रालय ने मीडिया एंड एंटरटेनमेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (MEAI) के सहयोग से आधिकारिक तौर पर 'वेव्स एनीमे और मंगा प्रतियोगिता' (WAM) की शुरुआत की है। यह अभिनव प्रतियोगिता दरअसल ‘क्रिएट इन इंडिया चैलेंज’ का हिस्सा है जिसका उद्देश्य स्थानीय प्रतिभाओं को बढ़ावा देना और भारतीय दर्शकों के बीच जापानी मंगा एवं एनीमे में बढ़ती रुचि का लाभ उठाना है। यह प्रतियोगिता 'क्रिएट इन इंडिया चैलेंज' का हिस्सा है, जिसे 22 अगस्त, 2024 को केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लॉन्च किया। 

इस प्रतियोगिता में छात्र और प्रोफेशनल्स, दोनों के लिए मंगा, वेबटून और एनीमे की अलग-अलग श्रेणियां हैं। इसमें वे मंगा कॉमिक्स बना सकते हैं, वेबटून तैयार कर सकते हैं या एनीमे एनिमेशन बना सकते हैं। प्रतियोगिता देशभर के 11 शहरों में आयोजित की जाएगी और इसका फिनाले फरवरी 2025 में दिल्ली में होगा। 

प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले विजेताओं को इंटरनेशनल एनीमे और मंगा कार्यक्रमों में जाने का मौका मिलेगा, जिससे भारतीय क्रिएटर्स को ग्लोबल प्लेटफार्म पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।

उल्लेखनीय है कि डब्ल्यूएएम! (WAM) में तीन श्रेणियां हैं जिनमें से प्रत्येक श्रेणी रचनात्मक अभिव्यक्ति के लिए एक अनूठा प्‍लेटफॉर्म सुलभ कराती है:

  1. भागीदारी खंड
    1. मंगा (जापानी शैली की कॉमिक्स) - छात्र और प्रोफेशनल श्रेणी के लिए व्यक्तिगत भागीदारी
    2. वेबटून (डिजिटल माध्यमों के लिए वर्टिकल कॉमिक्स) - छात्र और प्रोफेशनल श्रेणी के लिए व्यक्तिगत भागीदारी
    3. एनीमे (जापानी शैली का एनीमेशन) - छात्र और प्रोफेशनल श्रेणी के लिए टीम (4 लोगों तक की) भागीदारी
  2. प्रारूप और वितरण - स्क्रिप्ट मौके पर ही उपलब्ध कराई गई। प्रतिभागियों को निम्नलिखित तैयार करना होगा:   
    1. मंगा (छात्र, व्यक्तिगत) - 2 पेज मंगा जिसमें कम से कम 4 पैनल हों, स्याही और रंग (भौतिक / डिजिटल)
    2. मंगा (प्रोफेशनल, व्यक्तिगत) - 2 पेज मंगा जिसमें कम से कम 4 पैनल हों, स्याही और रंग (भौतिक/डिजिटल)
    3. वेबटून (छात्र, व्यक्तिगत): स्याही और रंग वाले 7 पैनल
    4. वेबटून (प्रोफेशनल, व्यक्तिगत): स्याही और रंग वाले 10 पैनल
    5. एनीमे (छात्र, टीम) – दी गई स्क्रिप्ट के अनुसार 10 सेकंड का एनीमे
    6. एनीमे (प्रोफेशनल, टीम) – दी गई स्क्रिप्ट के अनुसार 15 सेकंड का एनीमे

प्रतियोगिता की संरचना और कार्यक्रम

प्रतिभागी व्यक्तिगत रूप से या टीमों (4 लोगों तक) के रूप में प्रतिस्पर्धा कर सकते हैं, जिसमें छात्रों और प्रोफेशनलों के लिए अलग-अलग श्रेणियां हैं। यह कार्यक्रम दो स्तरों पर आयोजित किया जाएगा: ग्यारह शहरों में राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं और राष्ट्रीय स्तर पर फि‍नाले।

प्रत्येक राज्य स्तरीय कार्यक्रम सुबह 9:00 बजे पंजीकरण के साथ शुरू होगा, उसके बाद सुबह 9:30 बजे स्वागत और ब्रीफिंग सत्र होगा। प्रतियोगिता सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक चलेगी, जिसमें एक व्यस्त एक्सपो और जॉब फेयर शामिल होगा, जो प्रतिभागियों को उद्योग अवसरों से जोड़ेगा। दिन का समापन शाम 6:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक रैप-अप और उत्सव के साथ होगा, जिसमें कॉस्प्ले प्रतियोगिताएं, संगीत आयोजन, वॉयस एक्टिंग सत्र और रोमांचक उपहार जैसी गतिविधियां शामिल होंगी।

डब्ल्यूएएम! (WAM) के लिए प्रमुख तारीख और स्थान

• डब्ल्यूएएम! बेंगलुरू: 27 अक्टूबर 2024

• डब्ल्यूएएम! चेन्नई: 10 नवंबर, 2024

• डब्ल्यूएएम! कोहिमा: 22 नवंबर, 2024

• डब्ल्यूएएम! कोलकाता: 24 नवंबर, 2024

• डब्ल्यूएएम! भुवनेश्वर: 26 नवंबर, 2024

• डब्ल्यूएएम! वाराणसी: 28 नवंबर, 2024

• डब्ल्यूएएम! दिल्ली: 30 नवंबर, 2024

• डब्ल्यूएएम! मुंबई: 15 दिसंबर, 2024

• डब्ल्यूएएम! अहमदाबाद: 17 दिसंबर, 2024

• डब्ल्यूएएम! नागपुर: 19 दिसंबर, 2024

• डब्ल्यूएएम! हैदराबाद: 21 दिसंबर, 2024

भारत के साथ-साथ पूरी दुनिया में वेबटून, एनीमे और मंगा की अपार संभावनाओं के बारे में बात करते हुए सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सचिव संजय जाजू ने कहा, ‘कहानी कहने की अपनी समृद्ध कला, रचनात्मक शैलियों और जीवंत कलात्मकता के साथ डब्ल्यूएएम! में भारतीय प्रतिभाओं को वैश्विक फोरम पर आगे बढ़ाने, नई पीढ़ी को साहसपूर्वक सपने देखने और रचनात्मकता के वैश्विक ताने-बाने से गहराई से जुड़ने की प्रेरणा देने की अपार क्षमता है। इस तरह की रचनात्मक रूप से बुनी गई कहानियों के लिए भारतीय उपभोक्ताओं के बीच भारी मांग को पूरा करने की भी संभावना निहित है जो हमारे रचनात्मक परिदृश्य को बेहतर बनाती है।’

10 राज्यों में डब्ल्यूएएम! प्रतियोगिता के बारे में बात करते हुए संजय जाजू ने आगे कहा, ‘इससे छात्रों और प्रोफेशनलों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी, नवाचार और कौशल विकास को बढ़ावा मिलेगा। अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने के लिए सटीक मंच प्रदान करके हम उत्कृष्टता को प्रेरित कर सकते हैं और उद्योग के भीतर उभरती प्रतिभाओं की पहचान प्रभावकारी ढंग से कर सकते हैं।’

मीडिया एंड एंटरटेनमेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एमईएआई) के सचिव अंकुर भसीन ने कहा, ‘डब्ल्यूएएम! का शुभारंभ भारत में एनीमे और मंगा की जीवंत संस्कृति को सामने लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। प्रतिभाशाली क्रिएटरों को अपनी-अपनी कृतियों को प्रदर्शित करने और वैश्विक दर्शकों तक पहुंचने के लिए एक मंच प्रदान करके हम न केवल रचनात्मकता को बढ़ावा दे रहे हैं, बल्कि 'क्रिएट इन इंडिया' दृष्टिकोण को भी मजबूत कर रहे हैं। यह पहल स्थानीय प्रतिभाओें को बढ़ावा देने और देश में एवीजीसी-एक्सआर और मीडिया सेक्‍टरों के लिए एक उत्‍कृष्‍ट इकोसिस्‍टम का निर्माण करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।’

 


टैग्स सूचना-प्रसारण मंत्रालय एनीमे मंगा  मीडिया एंड एंटरटेनमेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया वेव्स एनीमे और मंगा प्रतियोगिता क्रिएट इन इंडिया चैलेंज’
सम्बंधित खबरें

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

13 hours ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

13 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

1 day ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

1 day ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

13 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

13 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

13 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

14 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago