होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अब Microsoft के एंप्लॉयीज पर लटकी छंटनी की तलवार
अब Microsoft के एंप्लॉयीज पर लटकी छंटनी की तलवार
मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से मिल रहीं खबरों के अनुसार, माइक्रोसॉफ्ट करीब पांच प्रतिशत एंप्लॉयीज को बाहर का रास्ता दिखाने की तैयारी में है। इससे करीब 11000 एंप्लॉयीज पर छंटनी की मार पड़ सकती है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
दुनियाभर की तमाम कंपनियों में हो रही छंटनी की खबरों के बीच अब कुछ इसी तरह की खबर अमेरिका की दिग्गज टेक्नोलॉजी कंपनी ‘माइक्रोसॉफ्ट’ (Microsoft) से निकलकर सामने आ रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से मिल रहीं इन खबरों के अनुसार, माइक्रोसॉफ्ट करीब पांच प्रतिशत एंप्लॉयीज को बाहर का रास्ता दिखाने की तैयारी में है। इससे करीब 11000 एंप्लॉयीज पर छंटनी की मार पड़ सकती है।
इस तरह की खबरें भी हैं कि सत्या नडेला के नेतृत्व वाली इस कंपनी ने कथित रूप से इंजीनियरिंग डिवीजन को छंटनी के बारे में सूचित कर दिया है। हालांकि, इस बारे में कंपनी की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया गया है।
टैग्स छंटनी लेऑफ पिंक स्लिप माइक्रोसॉफ्ट सत्या नडेला