होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / तीन संपादकों की सिक्योरिटी पर चली सरकार की ‘कैंची’

तीन संपादकों की सिक्योरिटी पर चली सरकार की ‘कैंची’

केंद्र सरकार की ओर से कई नेताओं की सुरक्षा में भी की गई है कमी

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

मोदी सरकार में गृह मंत्रालय ने फिर से सिक्योरिटी का रिव्यू किया है। सिक्योरिटी हटाने और घटाने की जद में तीन संपादक भी आ गए हैं। इनमें सबसे बड़ा नाम आनंद बाजार पत्रिका ग्रुप के अवीक सरकार का है। आनंद बाजार पत्रिका ग्रुप से ही जुड़ा है एबीपी न्यूज चैनल। ये मीडिया ग्रुप मूलरूप से कोलकाता का है। अवीक सरकार के अलावा इस लिस्ट में पंजाब केसरी ग्रुप के ए.के मिन्हा और समाचार प्लस ग्रुप के उमेश कुमार का नाम भी शामिल है।

अवीक सरकार को सीआरपीएफ की तरफ से एक्स कैटिगरी सिक्योरिटी मिली हुई थी। उन्हें अब सेंट्रल लिस्ट से ही हटा दिया गया है। यानी उनको कोई भी सिक्योरिटी अब केंद्र सरकार की किसी भी केंद्रीय एजेंसी या सेंट्रल फोर्स के जरिए नहीं दी जाएगी, राज्य सरकार ने अगर कोई सिक्योरिटी दी है, तो उसको फैसला राज्य सरकार को लेना है।

इस लिस्ट में दूसरा नाम पंजाब केसरी के संपादक ए.के मिन्हा का है। अश्विनी चोपड़ा जो करनाल से बीजेपी के सांसद रह चुके हैं, को ही ए.के मिन्हा के नाम से भी जाना जाता है। आजकल वो काफी बीमार चल रहे हैं, इसलिए वे इस बार चुनाव भी नहीं लडे़। अब तक केंद्र सरकार उन्हें दिल्ली को छोड़कर पूरे देश में सीआरपीएफ का जेड प्लस कैटिगरी की सिक्योरिटी कवर दे रही थी, लेकिन अब उनकी सिक्योरिटी को घटाकर जेड कैटगरी में कर दिया गया और सीआरपीएफ का कवर हटा लिया गया है।

इसी तरह समाचार प्लस के एडिटर-इन-चीफ उमेश कुमार को भी अवीक सरकार की तरह ही सेंट्रल लिस्ट से हटा दिया गया है। उन्हें अभी तक  वाई कैटिगरी के तहत सीआरपीएफ कवर दिया जा रहा था।

आपको बता दें कि केवल पत्रकारों की ही नहीं, कई दिग्गज नेताओं की सिक्योरिटी में कमी की गई है, जिनमें अखिलेश यादव, लालू यादव, चिराग पासवान, राजीव प्रताप रूढ़ी, संगीत सोम, पप्पू यादव, सतीश चंद्र मिश्रा आदि शामिल हैं।


टैग्स एबीपी न्यूज समाचार प्लस उमेश कुमार मोदी सरकार पंजाब केसरी एके मिन्हा अवीक सरकार
सम्बंधित खबरें

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

13 hours ago

आज रात India Today पर ब्राजील के राष्ट्रपति लूला का इंटरव्यू, ग्लोबल राजनीति पर रखेंगे बात

देश के प्रमुख न्यूज चैनल India Today पर आज रात ब्राजील के राष्ट्रपति Luiz Inácio Lula da Silva का एक खास और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू प्रसारित किया जाएगा।

13 hours ago

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

1 day ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

1 day ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

13 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

22 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

19 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

1 day ago