होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Enba की जूरी में विधायक आशीष शेलार भी हुए शामिल

enba की जूरी में विधायक आशीष शेलार भी हुए शामिल

शेलार वर्तमान में बीजेपी के मुंबई प्रेजिडेंट के रूप में कार्यरत हैं। वह ‘मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन’ और ‘राजस्थान स्पोर्ट्स क्लब’ के वाइस प्रेजिडेंट समेत कई प्रतिष्ठित पदों पर अपनी भूमिका निभा चुके हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

बहुप्रतिष्ठित ‘एक्सचेंज4मीडिया न्यूज ब्रॉडकास्टिंग अवॉर्ड्स’ (enba) 2022 की जूरी में महाराष्ट्र विधानसभा के सदस्य (एमएलए) आशीष शेलार (Ashish Shelar) भी शामिल हो गए हैं। शेलार वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के मुंबई प्रेजिडेंट के रूप में कार्यरत हैं। एक सक्रिय खेल प्रशासक के रूप में वह ‘मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन’ और ‘राजस्थान स्पोर्ट्स क्लब’ के वाइस प्रेजिडेंट समेत कई प्रतिष्ठित पदों पर अपनी भूमिका निभा चुके हैं। इसके अलावा वह ‘अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद’ (ABVP) के मुंबई सचिव भी रह चुके हैं।

बता दें कि देश में टेलिविजन न्यूज इंडस्ट्री को नई दिशा देने और इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने में अहम योगदान देने वालों को सम्मानित करने के लिए ‘एक्सचेंज4मीडिया’ (exchange4media) समूह एक बार फिर बहुप्रतिष्ठित ‘एक्सचेंज4मीडिया न्यूज ब्रॉडकास्टिंग अवॉर्ड्स’ (enba) 2022 का आयोजन करने जा रहा है।

इनबा का यह 15वां एडिशन होगा। इस एडिशन के तहत अवॉर्ड्स पाने वालों के नाम तय किए जाने के लिए जल्द ही जूरी मीट का आयोजन किया जाएगा। इस जूरी में देश के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा चेयरपर्सन की भूमिका निभाएंगे।

वहीं, जूरी पैनल में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी और ‘बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज’ (BSE) के पूर्व चेयरमैन और एडवाइजरी व अकाउंटेंसी फर्म ‘रवि रंजन एंड कंपनी’ (Ravi Rajan & Co) के फाउंडर व मैनेजिंग पार्टनर सेतुरत्नम रवि, लोकप्रिय फिल्म अभिनेता, वरिष्ठ कांग्रेसी राजनेता और राज्य सभा के पूर्व सदस्य राज बब्बर, पूर्व पत्रकार व राजनेता शाजिया इल्मी, उत्तर प्रदेश में पीलीभीत लोकसभा सीट से संसद सदस्य वरुण गांधी और ‘सोनी सब’ (Sony Sab) पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में तारक मेहता का किरदार निभा चुके लोकप्रिय अभिनेता शैलेश लोढ़ा समेत विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी जानी-मानी शख्सियतें शामिल होंगी।

आपको यह भी बता दें कि इनबा के 14वें एडिशन में चेयरपर्सन की भूमिका राज्य सभा के डिप्टी चेयरमैन हरिवंश नारायण सिंह के निभाई थी। वहीं,  डॉ. किरण कार्णिक- पूर्व प्रेजिडेंट, नैसकॉम; डॉ. नसीम जैदी- भारत के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त; एस.वाई. कुरैशी- भारत के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त, एन. राम- चेयरमैन, कस्तूरी एंड संस लिमिटेड, पूर्व एडिटर-इन-चीफ द हिंदू एंड ग्रुप न्यूजपेपर्स; संजय गुप्ता- मैनेजिंग डायरेक्टर, स्टार इंडिया बतौर जूरी मेंबर शामिल रहे थे।

गौरतलब है कि वर्ष 2008 में अपनी शुरुआत के बाद से ही यह अवॉर्ड मीडिया में कार्यरत उन शख्सियतों को दिया जाता है, जिन्होंने देश में टेलिविजन न्यूय इंडस्ट्री को एक नई दिशा दी है और अपने योगदान से इस इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।


टैग्स इनबा विधायक इनबा अवॉर्ड्स महाराष्ट्र एमएलए एक्सचेंज4मीडिया न्यू्ज ब्रॉडकास्टिंग अवॉर्ड्स जूरी जूरी पैनल आशीष शेलार सुनील कुमार अरोड़ा ENBA2022
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

1 hour ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

1 hour ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

3 hours ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

5 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

16 hours ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

1 hour ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

2 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

3 hours ago

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

1 hour ago

अडानी ग्रुप का बड़ा ऐलान, AI डेटा सेंटर के लिए किया जाएगा 100 अरब डॉलर का निवेश

अडानी ग्रुप ने एक बड़ा ऐलान किया है। ग्रुप ने कहा है कि वह 2035 तक 100 अरब अमेरिकी डॉलर का सीधा निवेश करेगा।

3 hours ago