होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Enba2019: स्पीकर्स की लिस्ट में शामिल हैं ये बड़े नाम   

enba2019: स्पीकर्स की लिस्ट में शामिल हैं ये बड़े नाम   

enba अवॉर्ड का उद्देश्य बेहतर प्रतिस्पर्धा के जरिए उत्कृष्टता को बढ़ावा देना और उस प्रयास को प्रोत्साहित करना है, जो असाधारण तरीके से किया जाता है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

बहुप्रतिष्ठित ‘एक्‍सचेंज4मीडिया न्‍यूज ब्रॉडकास्टिंग अवॉर्ड्स’ (enba) एक बार फिर टेलिविजन न्यूज इंडस्ट्री के बीच धूम मचाने को तैयार हैं। कार्यक्रम का आयोजन इस बार 22 फरवरी को नोएडा के रेडिसन ब्लू होटल में किया जाएगा।  बता दें कि वर्ष 2008 में अपनी शुरुआत के बाद से ही यह अवॉर्ड मीडिया में कार्यरत उन शख्सियतों को दिया जाता है, जिन्‍होंने देश में टेलिविजन न्‍यूज इंडस्‍ट्री को एक नई दिशा दी है और इस इंडस्‍ट्री को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।

इस अवॉर्ड का उद्देश्य बेहतर प्रतिस्पर्धा के जरिए उत्कृष्टता को बढ़ावा देना और उस प्रयास को प्रोत्साहित करना है, जो असाधारण तरीके से किया जाता है। अवॉर्ड्स के 12वें एडिशन के लिए इस बार 6 कैटेगरी (Programming, Personality, Marketing, Digital Media, International news और Overall Excellence) रखी गई हैं, जिन्हें सब कैटेगरी में भी बांटा गया है। चुने जाने वाले प्रतिभागियों का नाम नॉमिनेशन के आधार पर इस अवॉर्ड में शामिल किया गया है।  

बहुप्रतिष्ठित ‘एक्सचेंज4मीडिया4न्यूज ब्रॉडकास्टिंग अवॉर्ड्स’ (enba 2019) के पैनल में जो स्पीकर्स हैं, उनमें ‘गोन्यूज’ (Gonews) के फाउंडर व एडिटर-इन-चीफ पंकज पचौरी, ‘सहारा न्यूज नेटवर्क’ (Sahara News Network) के सीईओ व एडिटर उपेंद्र राय, ‘न्यूज18’ (News18) के मैनेजिंग एडिटर किशोर अजवाणी, ‘एबीपी न्यूज’ (ABP News) के वाइस प्रेजिडेंट (प्लानिंग और स्पेशल कवरेज) सुमित अवस्थी, ‘जी बिजनेस’ (Zee Business) के मैनेजिंग एडिटर अनिल सिंघवी, ‘बीबीसी इंडिया’ (BBC India) के डिजिटल एडिटर मिलिंद खांडेकर, हैवलेट पैकर्ड (HP) के पूर्व मार्केटिंग हेड (एशिया-पैसिफिक) लॉयड मैथियास, ‘जी मध्य प्रदेश/ छत्तीसगढ़’, ‘जी यूपी/यूके’, ‘जी पंजाब/ हरियाणा/ हिमाचाल’ और  ‘जी सलाम’ (ZEE MPCG/ ZEE UP UK/ ZEE PHH/ ZEE Salaam) के सीईओ दिलीप तिवारी, शिवसेना की उपनेता प्रियंका चतुर्वेदी, दिल्ली महिला कांग्रेस की अध्यक्ष शर्मिष्ठा मुखर्जी, ‘सहारा समय न्यूज नेटवर्क’ (Sahara Samay News Network) के ग्रुप एडिटर मनोज मनु, ‘साम टीवी’ (Saam TV) के चैनल हेड व एडिटर नीलेश खरे, Suvarnanews.com/ एशिया कन्नड़ डिजिटल के चीफ एडिटर एसके शाम सुंदर, ‘इंडिया टीवी’ (India TV) की न्यूज एंकर अर्चना सिंह, ‘हाफिंगटन पोस्ट’ (Huffington Post) की स्वतंत्र पत्रकार स्मिता शर्मा और ‘सहारा समय’ राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली एनसीआर (Sahara Samay NHR) की चैनल हेड व सीनियर एंकर गरिमा शर्मा शामिल हैं।

आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक,ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)


टैग्स इनबा अवॉर्ड्स जूरी मीट हरिवंश नारायण सिंह
सम्बंधित खबरें

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

5 hours ago

आज रात India Today पर ब्राजील के राष्ट्रपति लूला का इंटरव्यू, ग्लोबल राजनीति पर रखेंगे बात

देश के प्रमुख न्यूज चैनल India Today पर आज रात ब्राजील के राष्ट्रपति Luiz Inácio Lula da Silva का एक खास और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू प्रसारित किया जाएगा।

5 hours ago

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

1 day ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

1 day ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

5 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

13 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

10 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

15 hours ago