होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘Nanda Capital’ से जुड़े सीनियर मीडिया प्रोफेशनल मनोज जिज्ञासी, निभाएंगे यह भूमिका

‘Nanda Capital’ से जुड़े सीनियर मीडिया प्रोफेशनल मनोज जिज्ञासी, निभाएंगे यह भूमिका

इसके साथ ही हिंदी न्यूज चैनल ‘भारत24’ (Bharat24) में चीफ बिजनेस ऑफिसर और मुख्य सलाहकार की भूमिका भी निभा रहे हैं मनोज जिज्ञासी

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

सीनियर मीडिया प्रोफेशनल मनोज जिज्ञासी ने ‘नंदा कैपिटल’ (Nanda Capital) में एडवाइजर और इन्वेस्टमेंट कमेटी के मेंबर के तौर पर जॉइन किया है। अपनी इस भूमिका में जिज्ञासी निवेश के अवसरों की पहचान करने और एंटरप्रिन्योर्स को अमूल्य अंतर्दृष्टि (invaluable insights) प्रदान करने के लिए फंडिंग लीडरशिप टीम के साथ मिलकर काम करेंगे।

इसके साथ ही मनोज जिज्ञासी हिंदी न्यूज चैनल ‘भारत24’ (Bharat24) में पूर्व की तरह चीफ बिजनेस ऑफिसर और मुख्य सलाहकार की भूमिका भी निभाते रहेंगे।

‘नंदा कैपिटल’ में अपनी भूमिका के बारे में मनोज जिज्ञासी का कहना है, ‘नंदा कैपिटल होल्डिंग्स से जुड़कर स्टार्टअप्स को समर्थन और मार्गदर्शन देने के उनके मिशन में योगदान देने को लेकर मैं काफी रोमांचित हूं। मैं वेंचर्स को आगे बढ़ाने में मदद करने के लिए अपने अनुभव का लाभ उठाने के लिए उत्सुक हूं।’

इसके साथ ही जिज्ञासी का यह भी कहना है, ‘कई वर्षों तक सेल्स, मार्केटिंग और मीडिया का हिस्सा होने के कारण मेरी सीखने की प्रक्रिया तेजी से विकसित हुई है। मैं काफी भाग्यशाली रहा हूं कि मुझे इंडस्ट्री के सबसे अच्छे और दूरदर्शी लोगों के साथ ही बड़े संस्थानों के प्रमोटरों के साथ मिलकर काम करने का मौका मिला, जिससे मुझे अपना पेशेवर रास्ता बनाने में काफी मदद मिली।’

जिज्ञासी के अनुसार, ‘मुझे पूरा विश्वास है कि नंदा कैपिटल होल्डिंग्स और मैं साथ मिलकर बेहतरीन स्टार्टअप्स चुनेंगे, जो हमारे देश के सामाजिक और आर्थिक कल्याण में बड़ा सकारात्मक प्रभाव पैदा करेंगे।’

बता दें कि जिज्ञासी को ब्रॉडकास्ट मीडिया और एफएमसीजी (FMCG) इंडस्ट्रीज में सेल्स और मैनेजमेंट के क्षेत्र में काम करने का 20 साल से ज्यादा का अनुभव है। अपने अब तक के करियर में वह ‘इंडिया टुडे’ (Today Group) समूह, ‘हिंदुस्तान यूनिलीवर’ (Hindustan Unilever), ‘नेटवर्क18’ (Network 18), ‘आईटीवी नेटवर्क’ (ITV Network) और ‘जी’ (ZEE) जैसे तमाम प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रमुख पदों पर अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।


टैग्स सलाहकार एडवाइजर भारत24 मनोज जिज्ञासी नंदा कैपिटल
सम्बंधित खबरें

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

7 hours ago

आदित्य बिड़ला लाइफस्टाइल ब्रैंड्स में जसकरण बीर सिंह की एंट्री, संभाली बड़ी जिम्मेदारी

फैशन और लाइफस्टाइल सेक्टर से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जसकरण बीर सिंह को आदित्य बिड़ला लाइफस्टाइल में Simon Carter ब्रैंड का नया बिजनेस हेड नियुक्त किया गया है।

10 hours ago

पब्लिसिस मीडिया से जुड़े अधीश जैन, मिली ये अहम जिम्मेदारी

मीडिया और ऐडवर्टाइजिंग इंडस्ट्री से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। अधीश जैन को Publicis Media की PMX टीम में मीडिया बाइंग का ग्रुप हेड नियुक्त किया गया है।

10 hours ago

बदलते दौर में भारतीय मनोरंजन की नई दिशा तय करने वाले विजनरी लीडर हैं केविन वज

मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री ऐसी दुनिया है जो हर सीजन खुद को बदल लेती है। लेकिन इन बदलावों के बीच एक नाम लगातार मजबूती से खड़ा रहा है- केविन वज।

18 hours ago

जन्मदिन विशेष: मीडिया रणनीति के मजबूत स्तंभ अरुण शर्मा का प्रेरक सफर

अरुण शर्मा इस समय इनिशिएटिव मीडिया में चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) और मैग्ना एट इनिशिएटिव के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं और आज उनका जन्मदिन है।

1 day ago


बड़ी खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

10 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने AI, नौकरियों और भविष्य को लेकर रखी विस्तार से बात

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज हो चुका है। इस बड़े मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के असर, उसके फायदे और उससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हो रही है।

17 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

7 hours ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

17 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

17 hours ago