होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / फिर धूम मचाने आ रहा है Enba, जूरी में शामिल हुए मीडिया टाइकून मार्कंड अधिकारी

फिर धूम मचाने आ रहा है enba, जूरी में शामिल हुए मीडिया टाइकून मार्कंड अधिकारी

श्री अधिकारी ब्रदर्स ग्रुप (SAB ग्रुप) के चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर मार्कंड अधिकारी 'एक्सचेंज4मीडिया न्यूज ब्रॉडकास्टिंग अवॉर्ड' (enba) के जूरी पैनल में शामिल हो गए हैं

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

श्री अधिकारी ब्रदर्स ग्रुप (SAB ग्रुप) के चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर मार्कंड अधिकारी 'एक्सचेंज4मीडिया न्यूज ब्रॉडकास्टिंग अवॉर्ड' (enba) के जूरी पैनल में शामिल हो गए हैं। मार्कंड अधिकारी देश के एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम है और वह ‘सब ग्रुप’ के को-फाउंडर हैं, जिसे उन्होंने वर्ष 1981 में अपने भाई गौतम अधिकारी के साथ मिलकर शुरू किया था।  

 उन्हें 1980 के दशक की शुरुआत में स्पॉन्सर आधारित मॉडल को प्रॉडक्शन हाउस के रूप में पेश करने के लिए जाना जाता है। उन्होंने कॉमेडी केंद्रित चैनल बनाकर ‘सब टीवी’ को दूसरों से अलग पहचान दिलाने में प्रमुख भूमिका निभाई है।

मार्कंड अधिकारी तमाम लोकप्रिय हिंदी टीवी कार्यक्रमों के निर्माता हैं। इसके अलावा उन्होंने कोविड-19 महामारी के दौरान प्रधानमंत्री के 'आत्मनिर्भर भारत' के आह्वान पर 'हुनर पहल' (Hunnar Initiative)  के नाम से एक सामाजिक पहल भी शुरू की।

बता दें कि ‘एक्सचेंज4मीडिया’ समूह ने बहुप्रतिष्ठित ‘एक्‍सचेंज4मीडिया न्‍यूज ब्रॉडकास्टिंग अवॉर्ड्स’ (enba) का 16वां संस्करण 30 मार्च को आयोजित किया जाएगा। जबकि, इस संस्करण के लिए जूरी मीट 19 मार्च 2024 को आयोजित की जाएगी। 

बता दें कि देश में टेलिविजन न्‍यूज इंडस्‍ट्री को नई दिशा देने और इंडस्‍ट्री को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने में अहम योगदान देने वालों को सम्मानित करने के लिए हर साल यह आयोजन किया जाता है। इनबा का यह 16वां एडिशन है।

इनबा के 15वें एडिशन में चेयरपर्सन की भूमिका देश के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने निभाई थी। 

गौरतलब है कि वर्ष 2008 में अपनी शुरुआत के बाद से ही यह अवॉर्ड मीडिया में कार्यरत उन शख्सियतों को दिया जाता है, जिन्‍होंने देश में टेलिविजन न्‍यूज इंडस्‍ट्री को एक नई दिशा दी है और अपने योगदान से इस इंडस्‍ट्री को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। 


टैग्स इनबा टीवी न्यूज इनबा अवॉर्ड्स मार्कंड अधिकारी एक्सचेंज4मीडिया न्यू्ज ब्रॉडकास्टिंग अवॉर्ड्स जूरी जूरी पैनल
सम्बंधित खबरें

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

7 hours ago

आदित्य बिड़ला लाइफस्टाइल ब्रैंड्स में जसकरण बीर सिंह की एंट्री, संभाली बड़ी जिम्मेदारी

फैशन और लाइफस्टाइल सेक्टर से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जसकरण बीर सिंह को आदित्य बिड़ला लाइफस्टाइल में Simon Carter ब्रैंड का नया बिजनेस हेड नियुक्त किया गया है।

10 hours ago

पब्लिसिस मीडिया से जुड़े अधीश जैन, मिली ये अहम जिम्मेदारी

मीडिया और ऐडवर्टाइजिंग इंडस्ट्री से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। अधीश जैन को Publicis Media की PMX टीम में मीडिया बाइंग का ग्रुप हेड नियुक्त किया गया है।

10 hours ago

बदलते दौर में भारतीय मनोरंजन की नई दिशा तय करने वाले विजनरी लीडर हैं केविन वज

मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री ऐसी दुनिया है जो हर सीजन खुद को बदल लेती है। लेकिन इन बदलावों के बीच एक नाम लगातार मजबूती से खड़ा रहा है- केविन वज।

18 hours ago

जन्मदिन विशेष: मीडिया रणनीति के मजबूत स्तंभ अरुण शर्मा का प्रेरक सफर

अरुण शर्मा इस समय इनिशिएटिव मीडिया में चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) और मैग्ना एट इनिशिएटिव के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं और आज उनका जन्मदिन है।

1 day ago


बड़ी खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

10 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने AI, नौकरियों और भविष्य को लेकर रखी विस्तार से बात

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज हो चुका है। इस बड़े मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के असर, उसके फायदे और उससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हो रही है।

17 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

7 hours ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

17 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

17 hours ago