होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / मीडिया-एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के भविष्य को लेकर सूचना प्रसारण मंत्री ने कही ये बात

मीडिया-एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के भविष्य को लेकर सूचना प्रसारण मंत्री ने कही ये बात

सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने ‘टाइम्स नाउ समिट 2021’ में कहा कि सोशल मीडिया आपको अपनी बात कहने के लिए है, लेकिन किसी के बारे में आपत्तिजनक बयान देने के लिए नहीं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर का कहना है कि मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री विशेष रूप से ‘ओवर द टॉप’ (OTT) प्लेटफॉर्म्स अगले कुछ वर्षों में आर्थिक विकास और रोजगार को बढ़ावा देंगे। ‘टाइम्स नाउ समिट 2021’ (Times Now Summit 2021) में गुरुवार को उन्होंने कहा कि सरकार ओटीटी प्लेटफॉर्म्स को स्वत: नियमन (Self Regulation) की अनुमति देकर इस प्रवृत्ति को प्रोत्साहन देती है।

उन्होंने कहा कि मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री वर्ष 2025 तक 4 लाख करोड़ रुपये की हो जाएगी और अकेले ओटीटी प्लेटफार्म्स में 80 लाख लोगों को रोजगार देने की क्षमता है। अगले तीन वर्षों में इसमें 30,000 करोड़ रुपये का अपेक्षित निवेश हो सकता है, जिसमें से 45 प्रतिशत प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) के माध्यम से होने की संभावना है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत अभी भी विकास के अपने प्रारंभिक चरण में होने के बावजूद दुनिया का छठा सबसे बड़ा ओटीटी मार्केट है। ओटीटी प्लेटफार्मों को स्व-विनियमन की अनुमति दी गई है। इसके अलावा शिकायत निवारण के लिए एक त्रिस्तरीय तंत्र है और उन्हें प्राप्त होने वाली 95 प्रतिशत शिकायतों का निपटारा अपने स्तर पर किया जाता है।

इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री का यह भी कहना था कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स लोगों को सूचित करने के लिए शक्तिशाली टूल्स हैं, लेकिन हाल के उदाहरणों में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन के लिए सोशल मीडिया पर निशाना बनाया गया। उन्होंने कहा, ‘सोशल मीडिया आपको अपनी बात कहने के लिए है, लेकिन किसी के बारे में आपत्तिजनक बयान देने के लिए नहीं। जो लोग भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं, वे देश के लिए हर संभव प्रयास करते हैं और यह बिल्कुल निंदनीय है, जब किसी को उनके धर्म या खराब प्रदर्शन पर निशाना बनाया जाता है।’

इस मौके पर अनुराग ठाकुर का कहना था, ‘वर्ष 2025 तक ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर सात करोड़ सबस्क्राइबर्स होंगे। हमने सेल्फ रेगुलेशन की शुरुआत की, क्योंकि हम चाहते हैं कि भारत में कंटेंट का निर्माण किया जाए, क्योंकि देश में तमाम प्रतिभाशाली युवा हैं। इसके साथ ही सेल्फ रेगुलेशन को लागू किया गया है, ताकि जिम्मेदारी भी संबंधित व्यक्ति की हो।’       


टैग्स सूचना प्रसारण मंत्री ओटीटी प्लेटफॉर्म्स अनुराग ठाकुर टाइम्स नाउ समिट 2021
सम्बंधित खबरें

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

7 hours ago

आदित्य बिड़ला लाइफस्टाइल ब्रैंड्स में जसकरण बीर सिंह की एंट्री, संभाली बड़ी जिम्मेदारी

फैशन और लाइफस्टाइल सेक्टर से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जसकरण बीर सिंह को आदित्य बिड़ला लाइफस्टाइल में Simon Carter ब्रैंड का नया बिजनेस हेड नियुक्त किया गया है।

10 hours ago

पब्लिसिस मीडिया से जुड़े अधीश जैन, मिली ये अहम जिम्मेदारी

मीडिया और ऐडवर्टाइजिंग इंडस्ट्री से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। अधीश जैन को Publicis Media की PMX टीम में मीडिया बाइंग का ग्रुप हेड नियुक्त किया गया है।

10 hours ago

बदलते दौर में भारतीय मनोरंजन की नई दिशा तय करने वाले विजनरी लीडर हैं केविन वज

मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री ऐसी दुनिया है जो हर सीजन खुद को बदल लेती है। लेकिन इन बदलावों के बीच एक नाम लगातार मजबूती से खड़ा रहा है- केविन वज।

17 hours ago

जन्मदिन विशेष: मीडिया रणनीति के मजबूत स्तंभ अरुण शर्मा का प्रेरक सफर

अरुण शर्मा इस समय इनिशिएटिव मीडिया में चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) और मैग्ना एट इनिशिएटिव के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं और आज उनका जन्मदिन है।

1 day ago


बड़ी खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

10 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने AI, नौकरियों और भविष्य को लेकर रखी विस्तार से बात

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज हो चुका है। इस बड़े मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के असर, उसके फायदे और उससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हो रही है।

17 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

7 hours ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

17 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

17 hours ago