होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / LSTV में मनोज कुमार अरोड़ा को मिला एडिटर-इन-चीफ का अतिरिक्त प्रभार
LSTV में मनोज कुमार अरोड़ा को मिला एडिटर-इन-चीफ का अतिरिक्त प्रभार
‘लोकसभा टीवी’ (LSTV) में मनोज के. अरोड़ा को एडिटर-इन-चीफ और चीफ एग्जिक्यूटिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
‘लोकसभा टीवी’ (LSTV) में मनोज के. अरोड़ा को एडिटर-इन-चीफ और चीफ एग्जिक्यूटिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। अपनी नई भूमिका में वह सेक्रेट्री को रिपोर्ट करेंगे।
1990 बैच के आईआरएस (C&CE) अधिकारी मनोज कुमार अरोड़ा फिलहाल लोकसभा सचिवालय में ओएसडी (Officer on Special Duty) के पद पर कार्यरत हैं। मूल रूप से चंडीगढ़ के रहने वाले एम.के. अरोड़ा पूर्व में उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के प्राइवेट सेक्रेट्री भी रह चुके हैं।
टैग्स राज्यसभा टीवी एडिटर-इन-चीफ आरएसटीवी मनोज के अरोड़ा चीफ एग्जिक्यूटिव