होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘भारत24’ से इस अहम पद पर जुड़े 'Zee मीडिया' के पूर्व CRO मनोज जिज्ञासी

‘भारत24’ से इस अहम पद पर जुड़े 'Zee मीडिया' के पूर्व CRO मनोज जिज्ञासी

‘जी मीडिया कॉर्पोरेशन लिमिटेड’ में वह करीब पौने दो साल से अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे और इस साल मार्च में उन्होंने यहां से विदाई ले ली थी।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

‘जी मीडिया कॉर्पोरेशन लिमिटेड’ (Zee Media Corporation Ltd) के पूर्व चीफ रेवेन्यू ऑफिसर (Former CRO) मनोज जिज्ञासी ने जगदीश चंद्रा द्वारा संचालित आगामी हिंदी न्यूज चैनल ‘भारत24’ संग अपनी नई पारी शुरू की है। उन्हें यहां स्ट्रैटजिक एडवाइजर व 'चीफ बिजनेस ऑफिसर' (CBO) की जिम्मेदारी दी गई है।

‘जी मीडिया कॉर्पोरेशन लिमिटेड’ (Zee Media Corporation Ltd) में वह करीब पौने दो साल से अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे और इस साल मार्च में उन्होंने यहां से विदाई ले ली थी।

जी मीडिया के रीजनल क्लस्टर को चालू करने का श्रेय इन्हें ही दिया जाता है, जिसमें ‘जी यूपी/यूके’, ‘जी एमपी/छत्तीसगढ़’, ‘जी बिहार/झारखंड’, ‘जी राजस्थान’, ‘जी24 घंटा’, ‘जी24 तास’ और ‘जी24 कलक’ जैसे चैनल शामिल हैं।

जिज्ञासी जुलाई 2020 में एग्जिक्यूटिव क्लस्टर हेड (सेल्स) के तौर ‘ZMCL’ में शामिल हुए थे। उन्हें अप्रैल 2021 में चीफ रेवेन्यू ऑफिसर के पद पर प्रमोट किया गया था। इससे पहले वह ‘जी एंटरटेनमेंट’ में एग्जिक्यूटिव क्लस्टर हेड (रेवेन्यू हेड) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे रहे थे। उन्होंने 2017 में नेशनल सेल्स हेड के रूप में Zee Unimedia Ltd के साथ अपनी यात्रा शुरू की थी।

करीब दो दशक के अपने करियर में जिज्ञासी ‘आईटीवी नेटवर्क’ (iTV Network) और  ‘न्यूज नेटवर्क’  (TV18) में भी अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।


टैग्स हिंदी न्यूज चैनल भारत24 मनोज जिज्ञासी
सम्बंधित खबरें

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

10 hours ago

आदित्य बिड़ला लाइफस्टाइल ब्रैंड्स में जसकरण बीर सिंह की एंट्री, संभाली बड़ी जिम्मेदारी

फैशन और लाइफस्टाइल सेक्टर से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जसकरण बीर सिंह को आदित्य बिड़ला लाइफस्टाइल में Simon Carter ब्रैंड का नया बिजनेस हेड नियुक्त किया गया है।

13 hours ago

पब्लिसिस मीडिया से जुड़े अधीश जैन, मिली ये अहम जिम्मेदारी

मीडिया और ऐडवर्टाइजिंग इंडस्ट्री से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। अधीश जैन को Publicis Media की PMX टीम में मीडिया बाइंग का ग्रुप हेड नियुक्त किया गया है।

13 hours ago

बदलते दौर में भारतीय मनोरंजन की नई दिशा तय करने वाले विजनरी लीडर हैं केविन वज

मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री ऐसी दुनिया है जो हर सीजन खुद को बदल लेती है। लेकिन इन बदलावों के बीच एक नाम लगातार मजबूती से खड़ा रहा है- केविन वज।

21 hours ago

जन्मदिन विशेष: मीडिया रणनीति के मजबूत स्तंभ अरुण शर्मा का प्रेरक सफर

अरुण शर्मा इस समय इनिशिएटिव मीडिया में चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) और मैग्ना एट इनिशिएटिव के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं और आज उनका जन्मदिन है।

1 day ago


बड़ी खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

13 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने AI, नौकरियों और भविष्य को लेकर रखी विस्तार से बात

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज हो चुका है। इस बड़े मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के असर, उसके फायदे और उससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हो रही है।

20 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

10 hours ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

20 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

21 hours ago