होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘Viacom18’ में इस बड़े पद से मनीषा शर्मा ने दिया इस्तीफा

‘Viacom18’ में इस बड़े पद से मनीषा शर्मा ने दिया इस्तीफा

मनीषा शर्मा को 24, डांस दीवाने, बिग बॉस, खतरों के खिलाड़ी, राइजिंग स्टार, उडारियां, नागिन, इश्क में मरजावां और सिर्फ तुम जैसे शो को जीवंत बनाने का श्रेय दिया जाता है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

‘वायकॉम18’ (Viacom18) की चीफ कंटेंट ऑफिसर (Hindi Mass Entertainment) मनीषा शर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बारे में ‘वायकॉम18’ के प्रवक्ता का कहना है, ’ एक दशक से अधिक समय तक कलर्स को हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट का पावरहाउस बनाने में मदद करने के बाद मनीषा शर्मा अपने व्यक्तिगत लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए वायकॉम18 से अलग हो रही हैं। हम उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं देते हैं।’

वर्ष 2018 में मनीषा शर्मा को ‘वायकॉम18’ की चीफ कंटेंट ऑफिसर (हिंदी मास एंटरटेनमेंट) के पद पर प्रमोट किया गया था। उस दौरान वह ‘कलर्स टीवी’ (Colors TV) में प्रोग्रामिंग हेड के तौर पर अपनी जिम्मेदारी संभाल रही थीं।

वर्ष 2012 में उस समय से वह नेटवर्क के हिंदी एंटरटेनमेंट चैनल की सफलता के पीछे प्रमुख सदस्यों में से एक रही हैं, जब उन्हें वायकॉम18 के कलर्स चैनल में नॉन-फिक्शन के हेड के रूप में नियुक्त किया गया था।

अपनी इस भूमिका में वह ‘फ्री टू एयर’ (FTA) से ‘पे’ (Pay) चैनल में तब्दील हुए ‘रिश्ते’ (Rishtey) की कमान भी संभाल रही थीं। बाद में फरवरी 2019 में इस चैनल का नाम बदलकर ‘कलर्स रिश्ते’ (Colors Rishtey) कर दिया गया था।

चीफ कंटेंट ऑफिसर के रूप में मनीषा ने ‘वायकॉम18’ में बड़े पैमाने पर एंटरटेनमेंट के क्षेत्र में भविष्य के सभी विस्तारों के लिए कंटेंट का मैनेजमेंट करने के साथ ही स्ट्रैटेजी बनाई। मनीषा शर्मा को 24, डांस दीवाने, बिग बॉस, खतरों के खिलाड़ी, राइजिंग स्टार, उडारियां, नागिन, इश्क में मरजावां और सिर्फ तुम जैसे शो को जीवंत बनाने का श्रेय दिया जाता है।

‘कलर्स’ को जॉइन करने से पहले मनीषा ‘सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन’ के साथ बतौर नॉन फिक्शन प्रोग्रामिंग हेड काम कर चुकी हैं। इस पारी के दौरान यहां उन्होंने ‘कौन बनेगा करोड़पति’,  ’दस का दम’, ’कॉमेडी सर्कस’ और ’क्राइम पेट्रोल’ जैसे शो व ’जस्सी जैसी कोई नहीं’ और ’कुसुम ’ जैसी फिक्शन प्रॉपर्टीज लॉन्च कीं। मनीषा ने ‘चैनल वी’ और ’यूटीवी ’ जैसे ब्रैंड्स के साथ भी काम किया है और ’मिडिटेक ’ की लोकप्रिय ड्रामा सीरीज ’सारा आकाश’ के साथ क्रिएटिव डायरेक्टर के रूप में भी जुड़ी रही हैं।  


टैग्स इस्तीफा वायकॉम18 टीवी इंडस्ट्री मनीषा शर्मा रिजाइन
सम्बंधित खबरें

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

8 hours ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

8 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

21 hours ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

1 day ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

7 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

8 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

8 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

8 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

20 hours ago