होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘जी मीडिया’ संग जल्द नई पारी शुरू कर सकते हैं मनीष सेठ
‘जी मीडिया’ संग जल्द नई पारी शुरू कर सकते हैं मनीष सेठ
मनीष सेठ ‘टीवी9’ नेटवर्क में रेवेन्यू हेड (डिजिटल) के पद पर कार्यरत थे, जहां से उन्होंने हाल ही में इस्तीफा दे दिया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 3 months ago
सीनियर मीडिया प्रोफेशनल और ‘टीवी9’ नेटवर्क में रेवेन्यू हेड (डिजिटल) के पद से हाल ही में इस्तीफा देने के बाद मनीष सेठ जल्द ही ‘जी मीडिया’ (Zee Media) संग नई पारी शुरू कर सकते हैं। उच्च पदस्थ सूत्रों के हवाले से समाचार4मीडिया को मिली खबर के मुताबिक वह यहां चीफ रेवेन्यू ऑफिसर (CRO) के पद पर अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे।
बता दें कि हाल ही में ‘जी मीडिया’ से राजेश सरीन ने चीफ रेवेन्यू ऑफिसर के पद से इस्तीफा दिया है। ऐसे में माना जा रहा है कि मनीष सेठ यहां जल्द ही इस पद पर जॉइन कर सकते हैं। गौरतलब है कि मनीष सेठ ‘टीवी9’ नेटवर्क में रेवेन्यू हेड (डिजिटल) के पद पर कार्यरत थे, जहां से उन्होंने हाल ही में इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों की मानें तो 31 अक्टूबर 2025 इस संस्थान में उनका आखिरी कार्यदिवस है।
मनीष सेठ इस ‘टीवी9’ नेटवर्क में पांच साल से ज्यादा समय से अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इससे पहले वह करीब साढ़े नौ साल तक ‘जी मीडिया’ में भी कार्यरत रहे हैं। मनीष सेठ ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मार्केटिंग मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। पूर्व में वह करीब पांच साल तक ‘बेनेट कोलमैन एंड कंपनी लिमिटेड’ (BCCL) में मैनेजर के पद पर अपनी भूमिका निभा चुके हैं।
सूत्रों ने यह भी बताया है कि मनीष के पास कई विकल्प हैं और वह नवंबर की शुरुआत में अपनी नई भूमिका की घोषणा करेंगे। लेकिन जब तक किसी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो जाती, इस बारे में कुछ भी कहना मुश्किल है। जैसे ही इस संबंध में पुख्ता जानकारी मिलेगी, समाचार4मीडिया अपने पाठकों को अपडेट करेगा।
टैग्स