होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / India TV से अलग हुए मैनेजिंग एडिटर अमरेंद्र प्रताप सिंह, लगाए जा रहे ये कयास
India TV से अलग हुए मैनेजिंग एडिटर अमरेंद्र प्रताप सिंह, लगाए जा रहे ये कयास
सूत्रों के हवाले से मिली खबर के अनुसार, उन्होंने कंपनी के सभी वॉट्सऐप ग्रुप से भी खुद को अलग कर लिया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
हिंदी न्यूज चैनल ‘इंडिया टीवी’ (India TV) से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। खबर यह है कि यहां मैनेजिंग एडिटर (फ्यूचर प्लानिंग) के तौर पर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे अमरेंद्र प्रताप सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अमरेंद्र सिंह ने इस्तीफा क्यों दिया, फिलहाल इसकी वजह सामने नहीं आई है।
सूत्रों के हवाले से मिली खबर के अनुसार, उन्होंने कंपनी के सभी वॉट्सऐप ग्रुप से भी खुद को अलग कर लिया है। हालांकि, इस बारे में अमरेंद्र सिंह से संपर्क करने पर उन्होंने इस बारे में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है।
वहीं, इंडस्ट्री में यह चर्चा जोरों पर है कि उन्होंने चैनल में टॉप मैनेजमेंट के साथ कुछ इश्यू के चलते अपना इस्तीफा दिया है। अमरेंद्र सिंह इस चैनल से लंबे समय से जुड़े हुए थे। यहां से इस्तीफे के बाद उनका अगला कदम क्या होगा, फिलहाल इस बारे में भी कुछ पता नहीं चल सका है।
टैग्स इंडिया टीवी इस्तीफा मैनेजिंग एडिटर अमरेंद्र सिंह