होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / 'मीडिया संवाद 2024': ‘पीटीसी नेटवर्क’ के एमडी डॉ. रबिन्द्र नारायण भी हैं प्रमुख वक्ता
'मीडिया संवाद 2024': ‘पीटीसी नेटवर्क’ के एमडी डॉ. रबिन्द्र नारायण भी हैं प्रमुख वक्ता
'मीडिया संवाद 2024' में ‘पीटीसी नेटवर्क’ के मैनेजिंग डायरेक्टर व प्रेजिडेंट डॉ. रबिन्द्र नारायण भी प्रमुख वक्ता के तौर पर शामिल हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
एक्सचेंज4मीडिया (exchange4media) समूह की हिंदी वेबसाइट 'समाचार4मीडिया' (samachar4media.com) द्वारा तैयार की जा रही 'समाचार4मीडिया पत्रकारिता 40 अंडर 40’ (40 Under 40)' की लिस्ट से 12 अगस्त 2024 को पर्दा उठ जाएगा। दिल्ली में स्थित ‘इंडिया इंटरनेशनल सेंटर’ (IIC) के मल्टीपर्पज हॉल में आयोजित एक कार्यक्रम में इस लिस्ट में शामिल हुए प्रतिभाशाली पत्रकारों के नामों की घोषणा की जाएगी और उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा। उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक इस कार्यक्रम में पहले एडिशन की तरह एक बार फिर मुख्य अतिथि होंगे। यह इस कार्यक्रम का तीसरा एडिशन है।
बता दें कि पुरस्कार वितरण समारोह से पहले 'मीडिया संवाद 2024' कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 12 अगस्त को सुबह नौ बजे से होने वाले इस कार्यक्रम में विभिन्न पैनल चर्चा और वक्ताओं का संबोधन शामिल होगा, जिसमें ‘पीटीसी नेटवर्क’ के मैनेजिंग डायरेक्टर व प्रेजिडेंट डॉ. रबिन्द्र नारायण भी प्रमुख वक्ता के तौर पर शामिल हैं।
गौरतलब है कि पंजाबी सैटेलाइट टेलीविजन के जनक माने जाने वाले डॉ. रबिन्द्र नारायण के नेतृत्व में ही 1998 में पहला पंजाबी सैटेलाइट चैनल 'पंजाबी वर्ल्ड' शुरू किया गया था। उन्हें गुरबानी को विश्व के टेलीविजन मानचित्र पर लाने की अनूठी उपलब्धि का श्रेय दिया जाता है, क्योंकि उनके नेतृत्व वाली टीम ने ही 1998 में श्री दरबार साहिब, अमृतसर से गुरबानी कीर्तन का प्रसारण शुरू किया था।
वह पंजाबी रंगमंच को भी अपना योगदान दे चुके हैं, जहां उन्होंने 1983 से उस समय के प्रमुख थिएटर कर्मियों के साथ एक अभिनेता, निर्देशक और डिजाइनर के रूप में काम किया। वह कॉलेजिएट ड्रामा सोसाइटी (Collegiate Drama Society) के जनरल सेक्रेट्री भी रह चुके हैं, जिसने पिछले तीन दशकों के दौरान 2000 से अधिक शो का मंचन किया है।
उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि भारतीय स्वतंत्रता की स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य में पहला पंजाबी साउंड-एन-लाइट मल्टी-मीडिया स्टेज शो ''आजादी दे तराने'' का निर्माण था। नारायण एक सम्मानित पत्रकार भी रहे हैं। वह 90 के दशक की शुरुआत में 'द वीकली सन' (The Weekly SUN) के कार्यवाहक संपादक (Acting Editor) थे और उससे पहले वे 'संडे मेल' (Sunday Mail) के संस्कृति संपादक (Culture Editor) थे।
पत्रकार के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान वह एक सम्मानित फिल्म समीक्षक भी रह चुके हैं और उन्होंने विभिन्न प्रकाशनों में कॉलम लिखे। नारायण ने 90 के दशक के अंत में टेलीविजन पर काम किया और ETC PUNJABI की स्थापना की, इसके अलावा वह ZEE PUNJABI और ALPHA ETC PUNJABI के बिजनेस हेड भी रह चुके हैं।
2019 में, नारायण ने उस टीम का हेड बनने का गौरव हासिल किया, जिसने एक निश्चित स्थान यानी 'स्वर्ण मंदिर' से हर रोज पहली बार लाइव 360 डिग्री वर्चुअल रियलिटी टेलीकास्ट शुरू किया। उनके अधीन, पीटीसी नेटवर्क दुनिया का एकमात्र संगठन है, जो हर हफ्ते एक मूल फीचर फिल्म का निर्माण करता है। उन्हें फेसबुक पर दुनिया का पहला 24×7 स्ट्रीमिंग टीवी चैनल 'पीटीसी ढोल टीवी' लॉन्च करने का गौरव भी प्राप्त है।
डॉ. नारायण 2007 से G Next Media Pvt. Ltd (PTC Network) के फाउंडर, मैनेजिंग डायरेक्टर और प्रेजिडेंट हैं और अब 7 टेलीविजन चैनल, 97 फेसबुक पेज, एक ऑडियो लेबल (पीटीसी रिकॉर्ड्स), एक फिल्म प्रोडक्शन कंपनी (पीटीसी मोशन पिक्चर्स) और एक वर्चुअल रियलिटी पोर्टल संचालित करते हैं। संक्षेप में कहा जाए तो डॉ. रबिन्द्र नारायण पंजाबी मीडिया के दिग्गज हैं और भारत, कनाडा, अमेरिका, ब्रिटेन और यूएई में संचालन के साथ एक सम्मानित मीडिया विशेषज्ञ भी हैं।
टैग्स रबिन्द्र नारायण मीडिया संवाद