होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / फेक न्यूज के खिलाफ ‘जंग’ में सामूहिक रूप से भागीदारी निभाए मीडिया: अनुराग ठाकुर

फेक न्यूज के खिलाफ ‘जंग’ में सामूहिक रूप से भागीदारी निभाए मीडिया: अनुराग ठाकुर

सूचना प्रसारण मंत्री का कहना था कि राष्ट्रीय प्रेस दिवस देश के लोगों के लिए महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाने में मीडिया और प्रेस की भूमिका को दर्शाता है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने मीडिया जगत से फर्जी खबरों (फेक न्यूज) के खिलाफ सामूहिक रूप से लड़ने का आह्वान किया है। ‘राष्ट्रीय प्रेस दिवस’ (National Press Day) के मौके पर अनुराग ठाकुर ने कहा, ‘आज मैं मीडिया जगत के अपने मित्रों का आह्वान करता हूं कि वे फेक न्यूज के खतरे को रोकने के लिए हरसंभव प्रयास करें। इस दिशा में भारत सरकार ने अपनी ओर से ‘प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो’ (PIB) में फैक्ट चेक यूनिट की स्थापना जैसे उपाय किए हैं, जिसे काफी  लोकप्रियता मिली है।’

इसके साथ ही अनुराग ठाकुर का यह भी कहना था कि सरकार ने लोगों पर केंद्रित कम्युनिकेशन पर ध्यान दिया है यानी वे जिस भाषा में समझते हैं और जिन प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से कंटेंट एक्सेस करते हैं, फिर चाहे वह टीवी न्यूज हो, रेडियो, सोशल मीडिया अथवा ऑनलाइन डिजिटल मीडिया हो।

सूचना प्रसारण मंत्री का कहना था कि राष्ट्रीय प्रेस दिवस देश के लोगों के लिए महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाने में मीडिया और प्रेस की भूमिका को प्रतिबिंबित करने का दिन है। उन्होंने कहा, ‘मीडिया एक सजग प्रहरी (watchdog) है और इस तरह वह भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।’

अनुराग ठाकुर ने नए भारत के निर्माण के लिए मीडिया का आह्वान करते हुए कहा, ‘जैसा कि हम देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं और अगले 25 वर्षों की ओर देख रहे हैं। आइए हम मिलकर हर भारतीय के सपने को साकार करने के लिए काम करें।।’

 


टैग्स फेक न्यूज सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस
सम्बंधित खबरें

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

5 hours ago

आदित्य बिड़ला लाइफस्टाइल ब्रैंड्स में जसकरण बीर सिंह की एंट्री, संभाली बड़ी जिम्मेदारी

फैशन और लाइफस्टाइल सेक्टर से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जसकरण बीर सिंह को आदित्य बिड़ला लाइफस्टाइल में Simon Carter ब्रैंड का नया बिजनेस हेड नियुक्त किया गया है।

8 hours ago

पब्लिसिस मीडिया से जुड़े अधीश जैन, मिली ये अहम जिम्मेदारी

मीडिया और ऐडवर्टाइजिंग इंडस्ट्री से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। अधीश जैन को Publicis Media की PMX टीम में मीडिया बाइंग का ग्रुप हेड नियुक्त किया गया है।

8 hours ago

बदलते दौर में भारतीय मनोरंजन की नई दिशा तय करने वाले विजनरी लीडर हैं केविन वज

मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री ऐसी दुनिया है जो हर सीजन खुद को बदल लेती है। लेकिन इन बदलावों के बीच एक नाम लगातार मजबूती से खड़ा रहा है- केविन वज।

16 hours ago

जन्मदिन विशेष: मीडिया रणनीति के मजबूत स्तंभ अरुण शर्मा का प्रेरक सफर

अरुण शर्मा इस समय इनिशिएटिव मीडिया में चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) और मैग्ना एट इनिशिएटिव के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं और आज उनका जन्मदिन है।

1 day ago


बड़ी खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

8 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने AI, नौकरियों और भविष्य को लेकर रखी विस्तार से बात

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज हो चुका है। इस बड़े मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के असर, उसके फायदे और उससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हो रही है।

15 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

5 hours ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

15 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

16 hours ago