होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / DD के फ्रीडिश प्लेटफॉर्म पर फिर हुई इन बड़े ब्रॉडकास्टर्स की वापसी
DD के फ्रीडिश प्लेटफॉर्म पर फिर हुई इन बड़े ब्रॉडकास्टर्स की वापसी
प्रसार भारती के ‘डायरेक्ट टू होम’ (DTH) प्लेटफॉर्म ‘डीडी फ्रीडिश’ (DD Free Dish) से फरवरी में हटने के बाद लगभग सभी बड़े ब्रॉडकास्टर्स फिर इस पर वापस आ गए हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
प्रसार भारती के ‘डायरेक्ट टू होम’ (DTH) प्लेटफॉर्म ‘डीडी फ्रीडिश’ (DD Free Dish) से फरवरी में हटने के बाद लगभग सभी बड़े ब्रॉडकास्टर्स फिर इस पर वापस आ गए हैं। इनमें ‘जी एंटरटेनमेंट’, ‘स्टार इंडिया’, ‘सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया’ और ‘वायकॉम18’ जैसे बड़े ब्रॉडकास्टर्स शामिल हैं।
चारों प्रमुख ब्रॉडकास्टर्स ने पिछले दिनों ‘डीडी फ्रीडिश’ के खाली पड़े MPEG-2 स्लॉट्स के आवंटन के लिए आयोजित ई-नीलामी प्रक्रिया में भाग लिया था। इसमें ‘Star Utsav’, ‘Sony Pal’, ‘Zee Anmol’, ‘Colors Rishtey’ और ‘Zee Anmol Cinem’ सफल रहे। ‘डीडी फ्रीडिश’ के MPEG-2 स्लॉट्स 10 जून 2020 से 31 मार्च 2021 की अवधि के लिए दिए गए हैं।
बताया जाता है कि वर्तमान में चल रही महामारी और कमजोर पड़ती अर्थव्यवस्था के कारण एडवर्टाइजर्स पहले ही विज्ञापन देने से दूरी बनाए हुए हैं। ऐसे में एडवर्टाइजर्स को लुभाने के लिए ब्रॉडकास्टर्स को अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए ‘फ्री टू एयर’ (FTA) प्लेटफॉर्म की आवश्यकता थी।
टैग्स प्रसार भारती सोनी स्टार वायकॉम18 फ्रीडिश जी डीडी फ्रीडिश