होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / BARC इंडिया की टेक्निकल कमेटी के चेयरमैन बने विक्रम सखुजा

BARC इंडिया की टेक्निकल कमेटी के चेयरमैन बने विक्रम सखुजा

मैडिसन मीडिया और ओओएच ग्रुप के सीईओ विक्रम सखुजा ने ब्रॉडकास्टर्स ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (बार्क) इंडिया की टेक्निकल कमेटी के चेयरमैन के तौर पर पदभार संभाला है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

मैडिसन मीडिया और ओओएच ग्रुप के सीईओ विक्रम सखुजा ने ब्रॉडकास्टर्स ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (बार्क) इंडिया की टेक्निकल कमेटी के चेयरमैन के तौर पर पदभार संभाला है। उन्होंने ‘आईपीजी मीडियाब्रैंड्स इंडिया’ (IPG Mediabrands India) के सीईओ शशि सिन्हा की जगह ली है, जिन्होंने 2012 में कार्यभार संभालने के बाद से करीब एक दशक तक बार्क टेककॉम के चेयरमैन के रूप में कार्य किया।

सिन्हा 10 सदस्यीय वाले बार्क इंडिया बोर्ड में शामिल हो गए हैं, जिसमें इंडियन ब्रॉडकास्टिंग डिजिटल फाउंडेशन (IBDF), एडवरटाइजिंग एजेंसीज एसोसिएशन ऑफ इंडिया (AAAI) और इंडियन सोसाइटी ऑफ एडवर्टाइजर्स (ISA) के प्रतिनिधि शामिल हैं।

एक्सचेंज4मीडिया से इस खबर की पुष्टि करते हुए सखुजा ने कहा, ‘हां, मैंने औपचारिक रूप से इस सप्ताह की शुरुआत में बार्क टेककॉम के चेयरमैन के रूप में पदभार ग्रहण किया है। यह कुछ समय के लिए खाली था और बार्क बोर्ड ने पहले ही इसकी औपचारिक मंजूरी दे दी थी और इस फैसले के बारे में कुछ दिन पहले ही मुझे सूचित किया गया था।’

सखुजा को करीब तीन दशकों का अनुभव है। इस दौरान वे कई उद्योग निकायों जैसे एडवरटाइजिंग स्टैंडर्ड काउंसिल ऑफ इंडिया (ASCI), ऑडिट ब्यूरो ऑफ सर्कुलेशन (ABC), रीडरशिप स्टडीज काउंसिल ऑफ इंडिया (RSCI), बार्क (BARC) और फिक्की (FICCI) का हिस्सा रहे हैं।

सखुजा ने कहा, ‘टेककॉम के चेयरमैन के तौर पर उनकी प्रमुख प्राथमिकता टीवी ऑडियंस मीजरमेंट डेटा की अखंडता बनाए रखना है। उन्होंने कहा, ‘मेरी मुख्य प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना होगा कि स्टेकहोल्डर्स का बार्क डेटा पर भरोसा बना रहे, क्योंकि यह टीवी ब्रॉडकास्ट सेक्टर की आधिकारिक करेंसी है।’

सखुजा के अलावा, टेककॉम में पूर्व हिन्दुस्तान यूनिलीवर की मीडिया सर्विसेज हेड (साउथ एशिया) गौरवजीत सिंह और मीडिया इंडस्ट्री के दिग्गज रोहित गुप्ता भी शामिल हैं, जो वर्तमान में सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया बोर्ड के लिए सलाहकार के रूप में कार्यरत हैं।

एक्सचेंज4मीडिया को मिली जानकारी के मुताबिक, सिंह टेककॉम छोड़ देंगे, क्योंकि वह फेसबुक में डायरेक्टर - पार्टनरशिप्स के रूप में शामिल हो रहे हैं। बार्क टेककॉम में IBDF, AAAI और ISA से प्रत्येक के प्रतिनिधि हैं। सिंह ISA का प्रतिनिधित्व करते हैं, जबकि सखुजा और गुप्ता क्रमशः AAAI और IBDF का प्रतिनिधित्व करते हैं।


टैग्स बार्क इंडिया मैडिसन मीडिया ब्रॉडकास्टर्स ऑडियंस रिसर्च काउंसिल ओओएच ग्रुप विक्रम सखुजा टेक्निकल कमेटी
सम्बंधित खबरें

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

7 hours ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

7 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

20 hours ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

1 day ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

6 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

7 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

7 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

7 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

19 hours ago