होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘जी मीडिया’ ने मधु सोमन को किया नियुक्त, इस चैनल में सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
‘जी मीडिया’ ने मधु सोमन को किया नियुक्त, इस चैनल में सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
सोमन इससे पहले Bloomberg LP के साथ बतौर ब्रॉडकास्ट सेल्स हेड (Asia-Pacific) अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
’जी’ मीडिया ग्रुप ने मधु सोमन को अपने अंतरराष्ट्रीय अंग्रेजी न्यूज चैनल 'विऑन' (WION) का चीफ बिजनेस ऑफिसर नियुक्त किया है। सोमन का ब्रॉडकास्ट और डिजिटल मीडिया में काम करने का करीब 25 साल का अनुभव है।
सोमन इससे पहले ‘Bloomberg LP’ के साथ बतौर ब्रॉडकास्ट सेल्स हेड (Asia-Pacific) अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। वह दक्षिण एशिया के लिए सेल्स, स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप, बीटीवी डिस्ट्रीब्यूशन और ब्लूमबर्ग डॉट कॉम सबस्क्रिप्शन के इंचार्ज भी थे।
‘ब्लूमबर्ग’ से पहले वह करीब 14 साल तक ‘रॉयटर्स‘ (Reuters) में काम कर चुके हैं। इस दौरान वह दिल्ली और मुंबई में वरिष्ठ संपादकीय पदों पर काम करने के साथ लंदन में मैनेजिंग एडिटर (Video Services) भी रह चुके हैं।
एक ग्राउंड रिपोर्टर और प्रड्यूसर के रूप में उन्होंने 1998 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के भारत के ऐतिहासिक दौरे से लेकर उपमहाद्वीप की लगभग हर महत्वपूर्ण स्टोरी कवर की है। इनमें हिमालय की बर्फीली चोटियों पर कारगिल संघर्ष से लेकर सुनामी की घटना तक शामिल है। रॉयटर्स के टोरंटो ऑनलाइन ऑपरेशंस को बेंगलुरु में स्थानांतरित करने के बाद उन्होंने लंदन में रॉयटर्स टेलीविजन के लिए एक प्रोग्रामिंग डिवीजन की स्थापना की थी।
टैग्स विऑन ब्लूमबर्ग चीफ बिजनेस ऑफिसर थॉमसन रॉयटर्स मधु सोमन