होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / लोकमत ग्रुप अपने दिवंगत मीडियाकर्मियों की कुछ यूं करेगा मदद

लोकमत ग्रुप अपने दिवंगत मीडियाकर्मियों की कुछ यूं करेगा मदद

लोकमत ने कोरोना के कारण अपनी जान गंवाने वाले सदस्यों के परिवार को वित्तीय सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

कोरोना वायरस के संक्रमण से देश में लाखों लोगों की जान चली गई है, जिनमें कई मीडियाकर्मी भी शामिल है। इस बीच लोकमत मीडिया ग्रुप ने अपने उन एम्प्लॉयीज के परिजनों को 10 लाख रुपए तक की विशेष वित्तीय सहायता प्रदान करने की घोषणा की है, जिनका निधन कोविड-19 की वजह से हो गया है।  

लोकमत मीडिया ग्रुप के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर व एडिटोरियल डायरेक्टर करण दर्डा ने कहा कि इन दिनों पूरा देश कोरोना महामारी के संकट से गुजर रहा है। कई परिवारों को नुकसान उठाना पड़ा है। ऐसे में लोकमत परिवार ने भी पिछले कुछ दिनों में अपने कई सदस्यों को खो दिया है। इस कठिन समय में, लोकमत ने कोरोना के कारण अपनी जान गंवाने वाले सदस्यों के परिवार को वित्तीय सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया है। मुझे उम्मीद है कि यह प्रयास उन लोगों के लिए फायदेमंद होगा, जो इस मुश्किल समय के दौरान परेशानी में हैं।

बता दें कि इस राहत पैकेज से लोकमत कर्मचारियों के वे परिवार भी लाभान्वित होंगे, जो पहले से ही शोकग्रस्त हैं।

एक आंतरिक ई-मेल के जरिए करण दर्डा ने यह भी कहा कि लोकमत एक वरिष्ठ कर्मचारी को 2 साल की अवधि के लिए नियुक्त करेगा, जो दिवंगत कर्मचारी पर आश्रित परिवार के सदस्यों को परामर्श, मार्गदर्शन और समर्थन देने का काम करेगा।  

यह पहल कंपनी द्वारा चलाए जा रहे लोकमत केयर्स (COVID Assistance, Relief and Support) के तहत की जा रही है।

 


टैग्स पत्रकार कर्मचारी लोकमत एम्प्लॉयीज वित्तीय सहायता 10 लाख
सम्बंधित खबरें

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

1 hour ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

1 hour ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

14 hours ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

1 day ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

1 hour ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

1 hour ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

1 hour ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

2 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

13 hours ago