होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / जानिए, क्यों चैनल के खिलाफ महिला आयोग पहुंची ये छात्रा

जानिए, क्यों चैनल के खिलाफ महिला आयोग पहुंची ये छात्रा

जेएनयू परिसर में कथित तौर पर नकाब पहनकर हमला करने वाली दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा कोमल शर्मा ने एक नेशनल न्यूज चैनल के डायरेक्टर और रिपोर्टर के खिलाफ राष्ट्रीय महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

जेएनयू (JNU) परिसर में कथित तौर पर नकाब पहनकर हमला करने वाली दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा कोमल शर्मा ने एक नेशनल न्यूज चैनल के डायरेक्टर और रिपोर्टर के खिलाफ राष्ट्रीय महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। 20 वर्षीय छात्रा कोमल का आरोप है कि जेएनयू (JNU) परिसर में 5 जनवरी को नकाब पहनकर हमला करने वाली छात्रा वह नहीं है। चैनल ने उन्हें कथित तौर पर एक आरोपित के रूप में पेश करके बदनाम किया है।

राष्ट्रीय महिला आयोग के अधिकारी ने न्यूज एजेंसी को बताया कि कोमल ने एक नेशनल न्यूज चैनल के खिलाफ राष्ट्रीय महिला आयोग से शिकायत की है कि जेएनयू में पांच जनवरी की हिंसा के मामले में उनका नाम गलत तरीके से शामिल किया गया है और संबंधित टीवी चैनल ने इस पर प्रतिक्रिया या स्पष्टीकरण के लिए उनसे संपर्क भी नहीं किया। विडियो में नजर आ रही लड़की वह नहीं है। उसने आयोग से इस मामले पर गौर करने का आग्रह किया है। वहीं आयोग ने भी मीडिया के साथ-साथ दिल्ली पुलिस को इस मामले को देखने के लिए पत्र लिखा है।

बता दें कि पुलिस ने कोमल शर्मा की पहचान कथित तौर पर उस नकाबपोश लड़की के रूप में की है जो चेक वाला शर्ट पहने हुए थी और हल्के नीले रंग के स्कार्फ से अपना चेहरा ढके हुए थी। उसके हाथ में एक लाठी भी थी। वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने भी मान लिया है कि कोमल संगठन की सदस्य है। मारपीट का कथित विडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है। पुलिस ने बताया कि शर्मा का फोन शनिवार की रात से ही बंद है।

आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक,ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)


टैग्स न्यूज चैनल शिकायत जेएनयू कोमल शर्मा राष्ट्रीय महिला आयोग
सम्बंधित खबरें

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

5 hours ago

आदित्य बिड़ला लाइफस्टाइल ब्रैंड्स में जसकरण बीर सिंह की एंट्री, संभाली बड़ी जिम्मेदारी

फैशन और लाइफस्टाइल सेक्टर से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जसकरण बीर सिंह को आदित्य बिड़ला लाइफस्टाइल में Simon Carter ब्रैंड का नया बिजनेस हेड नियुक्त किया गया है।

7 hours ago

पब्लिसिस मीडिया से जुड़े अधीश जैन, मिली ये अहम जिम्मेदारी

मीडिया और ऐडवर्टाइजिंग इंडस्ट्री से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। अधीश जैन को Publicis Media की PMX टीम में मीडिया बाइंग का ग्रुप हेड नियुक्त किया गया है।

8 hours ago

बदलते दौर में भारतीय मनोरंजन की नई दिशा तय करने वाले विजनरी लीडर हैं केविन वज

मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री ऐसी दुनिया है जो हर सीजन खुद को बदल लेती है। लेकिन इन बदलावों के बीच एक नाम लगातार मजबूती से खड़ा रहा है- केविन वज।

15 hours ago

जन्मदिन विशेष: मीडिया रणनीति के मजबूत स्तंभ अरुण शर्मा का प्रेरक सफर

अरुण शर्मा इस समय इनिशिएटिव मीडिया में चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) और मैग्ना एट इनिशिएटिव के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं और आज उनका जन्मदिन है।

1 day ago


बड़ी खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

8 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने AI, नौकरियों और भविष्य को लेकर रखी विस्तार से बात

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज हो चुका है। इस बड़े मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के असर, उसके फायदे और उससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हो रही है।

14 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

5 hours ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

15 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

15 hours ago