होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इंडिया टुडे ग्रुप से जुड़ीं ख्याति शाह, मिली ये जिम्मेदारी
इंडिया टुडे ग्रुप से जुड़ीं ख्याति शाह, मिली ये जिम्मेदारी
इंडिया टुडे ग्रुप में ख्याति शाह की नियुक्ति हुई है। वह ‘स्टार इंडिया नेटवर्क‘ (अब डिज्नी) से यहां आई हैं, जहां पर वह ‘स्टार उत्सव‘ के लिए एवीपी (मार्केटिंग व कंटेंट) के पद पर कार्यरत थीं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
‘इंडिया टुडे’ (India Today) ग्रुप में ख्याति शाह की नियुक्ति हुई है। उन्होंने यहां पर टीवी में एवीपी (मार्केटिंग व अलायंस) के तौर पर जॉइन किया है। वह ‘स्टार इंडिया नेटवर्क‘ (अब डिज्नी) से ‘इंडिया टुडे‘ ग्रुप में आई हैं, जहां पर वह ‘स्टार उत्सव‘ के लिए एवीपी (मार्केटिंग व कंटेंट) के पद पर कार्यरत थीं।
पूर्व में ख्याति शाह ‘दैनिक भास्कर‘ ग्रुप में जनरल मैनेजर (ब्रैंड व मार्केटिंग) और ‘इंटरनेशनल फ्लेवर्स एंड फ्रैगरेंसेज‘ (International Flavours & Fragrances) इंडिया में बतौर मार्केटिंग मैनेजर अपनी जिम्मेदारी निभा चुकी हैं।
शाह ‘ग्रे ग्रुप‘ (Grey Group) में अकाउंट डायरेक्टर, ‘आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ‘ (ICICI Prudential Life) में सीनियर मार्केटिंग मैनेजर और ‘ओगिल्वी‘ (Ogilvy) में ग्रुप अकाउंट मैनेजर के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। इसके अलावा, उन्होंने ई-कॉमर्स स्टार्टअप व रियल एस्टेट और बीएफएसआई (BFSI) सेक्टर में बड़े ग्राहकों को कंसल्टेंसी सर्विसेज प्रदान की हैं।
अपने 15 वर्षों के कार्यकाल के दौरान, ख्याति का अनुभव एडवर्टाइजिंग, ब्रैंड मैनेजमेंट, डिजिटल मार्केटिंग, कंटेंट मार्केटिंग, कैंपेन मैनेजमेंट व ब्रैंड सॉल्युशंस में रहा है।
मुंबई यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट शाह ने मुंबई के ‘वेलिंगर इंस्टीट्यूट‘ (Welingkar institute) से एडवर्टाइजिंग व पीआर में पोस्ट ग्रेजुएट हैं। इसके अलावा, उन्होंने डिजिटल बिजनेस स्ट्रैटजी में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।
टैग्स ख्याति शाह इंडिया टुडे ग्रुप