होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘Network18’ में इस बड़े पद से करण अभिषेक सिंह ने दिया इस्तीफा
‘Network18’ में इस बड़े पद से करण अभिषेक सिंह ने दिया इस्तीफा
करण अभिषेक सिंह ने वर्ष 2019 में ‘नेटवर्क18’ में सीईओ (languages) के पद पर जॉइन किया था। वह हिंदी क्लस्टर में सात चैनल्स और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की कमान संभाल रहे थे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
‘नेटवर्क18’ (Network18) में सीईओ हिंदी न्यूज (TV+Digital) करण अभिषेक सिंह के बारे में खबर है कि उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। विश्वसनीय सूत्रों ने हमारी सहयोगी वेबसाइट ‘एक्सचेंज4मीडिया’ (exchange4media) से इस खबर की पुष्टि की है। इस खबर की आधिकारिक पुष्टि के लिए ‘एक्सचेंज4मीडिया’ ने ‘नेटवर्क18’ से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन खबर लिखे जाने तक कंपनी की ओर से किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी थी।
बता दें कि करण अभिषेक सिंह ने वर्ष 2019 में ‘नेटवर्क18’ में सीईओ (languages) के पद पर जॉइन किया था। वह हिंदी क्लस्टर में सात चैनल्स और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की कमान संभाल रहे थे। ‘नेटवर्क18’ को जॉइन करने पहले करण अभिषेक ‘स्टार इंडिया’ (अब डिज्नी स्टार) में अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
‘स्टार इंडिया’ के साथ करण अभिषेक करीब पांच साल से जुड़े हुए थे। उन्होंने वर्ष 2013 में बतौर सेल्स डाइरेक्टर (नॉर्थ) जॉइन किया था। बाद में उन्हें प्रमोशन देकर नेशनल हेड-ऐड सेल्स (एंटरप्राइज अकाउंट्स) बना दिया गया था। ‘स्टार इंडिया’ में वह हेड-ऐड सेल्स (एंटरप्राइज एंड कॉरपोरेट अकाउंट्स) की भूमिका भी निभा चुके हैं।
मुंबई में ‘SVKM’s Narsee Monjee Institute of Management Studies’ के छात्र रह चुके करण अभिषेक ने वर्ष 2001 में अपने करियर की शुरुआत ‘जीई मनी’ (तब जीई कंट्रीवाइड) के साथ की थी। वह ‘हिन्दुस्तान लीवर लिमिटेड’ में एरिया सेल्स मैनेजर (राजस्थान) भी रह चुके हैं।
‘Godrej Sara Lee Ltd’ में जनरल मैनेजर (सेल्स एंड कंज्यूमर सर्विस) की भूमिका निभाने के साथ ही वह ‘नोकिया इंडिया प्राइवेट लिमिटेड’ में प्रोग्राम मैनेजर (Smart Phones) भी रह चुके हैं। ‘स्टार इंडिया’ इंडिया में जाने से पहले वह ‘पेप्सिको इंडिया होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड’ में बतौर वाइस प्रेजिडेंट-सेल्स(Head Premium & New Products) की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।
टैग्स नेटवर्क18 इस्तीफा स्टार इंडिया रिजाइन