होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / E4m PR & Corp Comm 30 Under 30: जूरी ने शॉर्टलिस्ट किए विजेताओं के नाम
e4m PR & Corp Comm 30 Under 30: जूरी ने शॉर्टलिस्ट किए विजेताओं के नाम
इस लिस्ट में शामिल विजेताओं के नामों की घोषणा एक मई 2021 को वर्चुअल रूप से आयोजित कार्यक्रम में की जाएगी।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
‘एक्सचेंज4मीडिया’ (exchange4media) द्वारा शुरू किए गए ‘e4m PR and Corporate Communications 30 Under 30’ के पहले एडिशन के तहत 24 अप्रैल को जूरी मीट का आयोजन किया गया। वर्चुअल रूप से हुई इस जूरी मीट में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े दिग्गजों ने तमाम एंट्रीज में से ‘पब्लिक रिलेशंस’ (पीआर) और कॉरपोरेट कम्युनिकेशन इंडस्ट्री के 30 साल से कम उम्र के 30 युवाओं को शॉर्टलिस्ट किया है। इस लिस्ट में अपनी जगह बनाने वाले विजेताओं के नामों की घोषणा एक मई 2021 को होने वाली वर्चुअल समिट और अवॉर्ड्स सेरेमनी के दौरान की जाएगी।
जूरी में Samir Kapur, Director, Adfactors PR; Sujit Patil, Vice President and Head - Corporate Brand and Communications, Godrej Industries Limited and Associate Industries; Nitin Mantri, Group CEO, AvianWE; Deepshikha Dharmaraj, Chief Executive Officer, Genesis BCW; Manisha Chaudhary, Founder & Director, Value 360 Communications; Udit Pathak, Co-Founder and Director, Media Mantra; Aman Abbas, Co-Founder and CEO, Commwiser; Amardeep Singh, Chief Operating Officer, Gutenberg; Ruby Sinha, Managing Director, Kommune Brand Communications; Amitabh Saxena, Founder and Managing Director, Actimedia PR & Digital; Abhilasha Padhy, Co Founder and Jt. Managing Director, 80dB Communications; Dilip Yadav, Founding Partner, First Partners; C Leekha, Director - Corporate Communications & Brand Reputation, Indigo (InterGlobe Aviation Limited); Nikhil Dey, Executive Director, Adfactors PR; Chetan Mahajan, Founder & CEO, The Mavericks; Sunil Nair, Executive director, Concept PR; Mukesh Kharbanda, Managing Director, Fuzion PR; Poojaa Choprah, Founder, PNA Origine; Aman Gupta, Managing Partner, SPAG Asia; Shailesh Goyal, Director, Simulations Public Affair Management Services Pvt Ltd and Nikky Gupta, Director, Teamwork Communications Group शामिल रहे।
गौरतलब है कि पीआर और कॉरपोरेट कम्युनिकेशन इंडस्ट्री से जुड़े 30 साल से कम उम्र के युवाओं की मेहनत व उनके हौसले को पहचानने व उन्हें सम्मानित करने के लिए ‘एक्सचेंज4मीडिया’ (exchange4media) ने कुछ समय पूर्व ‘e4m PR and Corporate Communications 30 Under 30’ को लॉन्च करने की घोषणा की थी। यह इसका पहला एडिशन है। इस लिस्ट में 30 साल से कम उम्र के 30 ऐसे युवाओं के नाम शामिल किए जाने हैं, जिन्होंने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से न सिर्फ खुद को साबित किया है, बल्कि सीखने के साथ नई पहल करने व जोखिम लेने का रिस्क भी उठाया है।
टैग्स जूरी मीट कम्युनिकेशंस कॉरपोरेट कम्युनिकेशंस पब्लिक रिलेशन थर्डी अंडर थर्डी