होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / 'प्रेस क्लब ऑफ इंडिया' में जुटे तमाम पत्रकार, उठा अभिव्यक्ति की आजादी का मुद्दा

'प्रेस क्लब ऑफ इंडिया' में जुटे तमाम पत्रकार, उठा अभिव्यक्ति की आजादी का मुद्दा

करीब 18 पत्रकार संगठनों ने देश के मुख्य न्यायाधीश (CJI) डीवाई चंद्रचूड़ को पत्र लिखकर पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

चाइनीज फंडिंग के आरोपों में डिजिटल न्यूज प्लेटफॉर्म 'न्यूजक्लिक' (NEWSCLICK) के खिलाफ दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की कार्रवाई की तमाम मीडिया संगठनों समेत काफी लोगों ने निंदा की है और इसे प्रेस की आजादी पर हमला बताया है। इस मामले को लेकर तमाम पत्रकार संगठन चार अक्टूबर को दिल्ली में ‘प्रेस क्लब’ पर एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने प्रेस और अभिव्यक्ति की आजादी का मुद्दा उठाया।

इसके साथ ही करीब 18 पत्रकार संगठनों ने देश के मुख्य न्यायाधीश (CJI) डीवाई चंद्रचूड़ को पत्र लिखकर पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। पत्र में कहा गया है कि मीडिया की आजादी पर हमला सिर्फ इसकी आजादी को खत्म नहीं करता है बल्कि यह देश के लोकतांत्रित ढांचे को भी प्रभावित करता है। इसके साथ ही पत्र में यह भी कहा गया है कि मीडिया के खिलाफ कार्रवाई हद से ज्यादा बढ़ती जा रही हैं। अगर ऐसा ही चलता रहा तो वो दिन दूर नहीं, जब स्थिति ऐसी हो जाएगी कि उसमें सुधार करना मुश्किल हो जाएगा।

बता दें कि दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को ‘न्यूजक्लिक' और उसके पत्रकारों से जुड़े 30 से अधिक ठिकानों पर छापेमारे की थी। जांच एजेंसी ने मंगलवार दोपहर को राष्ट्रीय राजधानी में ऑनलाइन न्यूज पोर्टल के कार्यालय को सील कर दिया था और इससे जुड़े कई पत्रकारों से पूछताछ की थी।

इसके बाद दिल्ली पुलिस ने ‘न्यूजक्लिक’ के प्रधान संपादक प्रबीर पुरकायस्थ और एचआर हेड अमित चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने प्रबीर पुरकायस्थ और अमित चक्रवर्ती को बुधवार को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने दोनों को सात दिन के लिए दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की हिरासत में भेज दिया है। दोनों को गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (UAPA) के तहत गिरफ्तार किया गया है।


टैग्स पत्रकार छापेमारी प्रेस क्लब फ्रीडम ऑफ प्रेस पत्रकार संगठन न्यूजक्लिक सीजेआई चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया डीवाई चंद्रचूड़
सम्बंधित खबरें

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

15 hours ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

15 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

1 day ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

1 day ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

15 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

15 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

15 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

16 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago