होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ANI पर अक्षय के इंटरव्यू के बाद मोदी का ये वाला इंटरव्यू जरूर देखें
ANI पर अक्षय के इंटरव्यू के बाद मोदी का ये वाला इंटरव्यू जरूर देखें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘नॉन पॉलिटिकल’ इंटरव्यू आजकर काफी चर्चा का विषय बना हुआ है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘नॉन पॉलिटिकल’ इंटरव्यू आजकल काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। कुछ दिन पूर्व न्यूज एजेंसी ‘एएनआई’ (ANI) ने इसे टेलिकास्ट किया था। यह इंटरव्यू बॉलिवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने किया था। एक घंटे तक चले इस इंटरव्यू में दोनों के बीच तमाम गैर राजनीतिक मुद्दों पर बातचीत हुई थी। तब से लेकर अब तक इस इंटरव्यू को लेकर तमाम बातें हो चुकी हैं।
वरिष्ठ पत्रकार रवीश कुमार ने तो पीएम के गैर-राजनीतिक इंटरव्यू के मुकाबले के लिए गैर-राजनीतिक प्राइम टाइम किया था। यही नहीं, ‘द क्विंट’ में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, इस इंटरव्यू के लिए ‘जी न्यूज’ (Zee News) की सीनियर एडिटोरियल टीम ने अक्षय कुमार को कुछ ‘होमवर्क’ भी कराया था। वहीं, अब अपनी फेसबुक वॉल पर इसी तरह का एक ‘इंटरव्यू’ पोस्ट कर पत्रकार विकास सिंह डागर ने लोगों का ध्यान खींचा है। इस ‘इंटरव्यू’ में मिमिक्री कलाकार श्याम रंगीला और विकल्प मेहता उसी अंदाज में बातचीत करते नजर आ रहे हैं, जिस अंदाज में प्रधानमंत्री मोदी और अभिनेता अक्षय कुमार ने की थी।
पीए मोदी स्टाइल में किए गए इस ‘इंटरव्यू’ को आप य़हां देख सकते हैं-
टैग्स नरेंद्र मोदी विकास सिंह डागर अक्षय कुमार पीएम का इंटरव्यू गैर पॉलिटिकल इंटरव्यू