होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘ETV Bharat’ को अलविदा बोलकर युवा पत्रकार प्रशांत त्यागी ने तलाशी नई मंजिल
‘ETV Bharat’ को अलविदा बोलकर युवा पत्रकार प्रशांत त्यागी ने तलाशी नई मंजिल
उन्होंने यहां वरिष्ठ खेल पत्रकार समीप राजगुरु की टीम में बतौर एसोसिएट प्रड्यूसर जॉइन किया है। यहां वह यूट्यूब और टीवी के लिए काम करेंगे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 7 months ago
युवा पत्रकार प्रशांत त्यागी ने ‘ईटीवी भारत’ (ETV Bharat) को अलविदा बोलकर अपनी नई पारी की शुरुआत ‘इंडिया टीवी’ (India TV) के साथ की है। उन्होंने यहां वरिष्ठ खेल पत्रकार समीप राजगुरु की टीम में बतौर एसोसिएट प्रड्यूसर जॉइन किया है। यहां वह यूट्यूब और टीवी के लिए काम करेंगे।
पत्रकारिता में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाले प्रशांत ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में सहारा न्यूज के साथ की थी। इसके बाद ‘Inshorts’ में साढ़े 3 साल काम करने के बाद वह फरवरी 2023 में ईटीवी भारत के साथ जुड़े थे। इस दौरान उन्होंने करीब 28 महीने हैदराबाद में रहकर स्पोर्ट्स टीम के साथ काम किया। वह हाल ही में ईटीवी भारत में स्पोर्ट्स डेस्क पर टीम लीडर के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे थे, जहां 1 जुलाई को उन्होंने अपनी सेवाएं समाप्त की।
प्रशांत त्यागी अब तक पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान समेत कई खिलाड़ियों का इंटरव्यू कर चुके हैं। वह कई आईपीएल सहित, वनडे वर्ल्ड कप 2023, टी20 वर्ल्ड कप 2024 और ओलंपिक 2024 को कवर कर चुके हैं।
मूल रूप से गाजियाबाद के मोदीनगर से ताल्लुक रखने वाले प्रशांत त्यागी ने मोदीनगर के दयावती मोदी पब्लिक स्कूल से स्कूली शिक्षा हासिल की है। उन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है। इसके बाद उन्होंने डीएवी पीजी कॉलेज, देहरादून से मास कम्यूनिकेशन और जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री भी हासिल की है।
टैग्स